कराची यूनिवर्सिटी में मंगलवार को हुए ब्लास्ट में 3 चीनी नागरिकों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। आत्मघाती हमले को बलूच महिला फिदायीन ने अंजाम दिया। महिला की पहचान शारी बलोच (30) के तौर पर हुई। जानकारी के मुताबिक, शारी बलोच के पति ने ट्वीट कर पत्नी के इस कृत्य को गौरव का क्षण बताया।
आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने बयान जारी कर कहा कि शारी ने बलूच आजादी के आंदोलन में नया अध्याय जोड़ा है। वह बलूच राष्ट्र के लिए पहली महिला फिदायीन बनीं। मंगलवार को हुए इस धमाके में तीन चीनी महिलाओं समेत चार लोग मारे गए।
शारी बलोच के पति हैबिटान बशीर बलचू ने ट्वीट कर लिखा, 'शारी जान, आपके इस निस्वार्थ कृत्य ने मुझे अवाक कर दिया है, लेकिन मैं भी आज गर्व से झूम रहा हूं। महरोच और मीर हसन यह सोचकर बहुत गर्वित इंसान बनेंगे कि उनकी मां कितनी महान थी। तुम हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बने रहोगी।'
अफगानिस्तान के पत्रकार बशीर अहमद गवाख के हवाले से आई मीडिया रिपोर्ट में पहली महिला बलूच आत्मघाती हमलावर व उनके पति को लेकर तमाम बातें कही गई हैं। दरअसल, मंगलवार दोपहर यूनिवर्सिटी कैंपस में चल रही एक वैन के पास अचानक से विस्फोट हुआ और आसपास आग ही आग फैल गई। इस धमाके में 3 चीनी महिला नागरिकों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बस का चालक भी शामिल है।Shari Jan,your selfless act has left me speechless but I am also beaming with pride today.
— Habitan Bashir Baloch (@HabitanB) April 26, 2022
Mahroch and Meer Hassan will grow into very proud humans thinking what a great woman their mother https://t.co/xOmoIiBPEf will continue to remain an important part of our lives. pic.twitter.com/Gdh2vYXw7J
एक साल के अंदर चीनी नागरिकों पर तीसरा हमला
आपको बता दें कि बीते एक साल के अंदर पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर यह तीसरा हमला है। इससे पहले बीते साल 13 जुलाई को खैबर पख्तूनख्वा में एक बस पर हमला हुआ था, जिसमें चीनी मूल के इंजीनियर शामिल थे, जो कोहिस्तान जिले में चल रहे दासू हाइड्रो प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे।
इस घटना में 10 चीनी नागरिकों की मौत थी, जिनमें 9 इंजीनियर भी शामिल थे। यही नहीं उसके बाद 20 अगस्त, 2021 को बलूचिस्तान के ग्वादर इलाके में एक हमला हुआथा। यह हमला चीनी नागरिकों को लेकर जा रहे वाहन को निशाना बनाते हुए किया गया था। इस घटना में दो बच्चों की मौत गो गई थी और तीन लोग जख्मी हो गए थे। इनमें एक चीनी नागरिक भी शामिल था।