स्कॉटलैंड यार्ड ने पूर्वी लंदन में एक न्यायालय ने भारतीय मूल के एक चिकित्सक को 118 लड़कियों के साथ रेप और यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी ठहराया है ।

आपको बता दे की भारतीय मूल के 47 वर्षीय एक चिकित्सक मनीष शाह पर 118 यौन अपराधों को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

इसमें 13 वर्ष से कम उम्र के एक बच्चे पर यौन हमला भी शामिल है। आरोपी ने सभी वारदातों को साल 2004 से 2013 के बीच अंजाम दिया था। 2013 में उसको गिरफ्तार भी किया गया था। फिलहाल वह जमानत पर है। कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 31 अगस्त को करेगा।

मेट्रोपोलिटन पुलिस ने मुताबिक भारतीय मूल के 47 वर्षीय एक चिकित्सक मनीष शाह आरोपी पर 118 यौन अपराध के मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपी डॉक्टर ने 65 लड़कियों से रेप और 52 से छेड़छाड़ किया था। इसमें 13 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला भी शामिल है।

आपको बता दे की आरोपी मनीष शाह फिलहाल जमानत पर हैं और 31 अगस्त को उन्हें लंदन के बार्किंगसाइड मेजिस्ट्रेटी अदालत में पेश होना है। उन्हें सबसे पहले वर्ष 2013 में गिरफ्तार किया गया था। तब से कई बार जमानत मिल चुकी है। इस मामले की जांच अभी चल रही है।