गत शनिवार को लंदन ब्रिज में चाकू के हमले के बाद फॉरेंसिक विभाग की जांच के कारण कुछ दिनों के लिए लंदन ब्रिज को बंद रखा जाएगा। शहर के मेयर सादिक खान ने इसकी जानकारी दी। लंदन ट्रांसपोर्ट सेवा ने कहा कि ब्रिज में दोनों तरफ की आवाजाही को हमले के कारण रोका गया है। इस हमले में एक व्यक्ति और महिला सहित दो लोगों की मौत हुई थी और तीन अन्य घायल हुए थे। घायलों में एक की हालात गंभीर बनी हुई है।
सादिक ने लंदन ब्रिज का दौरा करने के बाद कहा कि लंदन ब्रिज कुछ समय के लिए बंद रहेगा। इससे पहले लंदन पुलिस ने कहा था कि वह इस हमले को आतंकी हमले के रुप में देख रहे हैं। इस बीच हमलावर की पहचान उस्मान खान (28) के रुप में हुई है और वह पहले भी आतंकी गतिविध में शामिल होने के आरोप में पकड़ा जा चुका है।


Download Android App
Download iOS App



