अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने टोक्यो प्राथमिक स्कूल में जापानी सुलेख (कैलीग्राफी) में अपने हाथ आजमाने का प्रयास किया। मेलानिया अपनी जापानी समकक्ष अकी आबे के साथ आज स्कूल गयी। लगभग 300 बच्चों ने एक स्कूली गीत से उनका स्वागत किया। मेलानिया ट्रंप ने शांति के लिए जापानी शब्द का पहला अक्षर लिखा जबकि अकी आबे ने दूसरा अक्षर लिखा। अमेरिकी प्रथम महिला ने स्कूली बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई और हाथ मिलाया। वह अपने पति डोनाल्ड ट्रंप के साथ थी जोकि राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले एशियाई दौरे पर है। उनके एशियाई दौरे की शुरूआत जापान से हुई है।