अमेरिका (America) के पड़ोसी देश मेक्सिको (Mexico) में भारी गोलीबारी की घटना हुई है। सैन मिगुएल टोटोलापन शहर (San Miguel Totolapan City) में बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 18 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। घटना में मैक्सिको सिटी के मेयर की भी मौत हो गई। गोलीबारी की घटना गुरुवार को सिटी हॉल में हुई।
जानकारी के सिटी हॉल में एक कार्यक्रम हो रहा था, जिसमें कम से कम 200 लोग मौजूद थे। इसी बीच एक अज्ञात शख्स हॉल में घुसा और फायरिंग शुरू कर दी। घटना होते ही लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, मृतकों के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है।
थाईलैंड : चाइल्ड सेंटर में सामूहिक गोलीबारी, 32 लोगों की मौत, मृतकों में 22 बच्चे शामिल
हॉल के बाहरी हिस्से की तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें दीवारों पर गोलियों के निशान देखे जा सकते हैं। वहीं एक और वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस ने शख्स को दबोच लिया है। घटना पर स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संगठित अपराध से जुड़े बंदूकधारियों ने दक्षिण पश्चिम मेक्सिको के सैन मिगुएल तोतोलापन में सिटी हॉल और पास के एक घर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।
गोलीबारी की घटना में 18 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में शहर के मेयर भी शामिल हैं। इसके साथ ही कई लोग गोली लगने के कारण घायल हुए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिटी हॉल पर हमले से पहले मेंडोज़ा अल्मेडा के पिता, पूर्व मेयर जुआन मेंडोज़ा अकोस्टा, की भी उनके घर में हत्या कर दी गई।
स्थानीय मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, ग्युरेरो राज्य के अटॉर्नी जनरल ने बताया कि 18 लोग मारे गए हैं और तीन घायल हो गए हैं। हमले के बाद देश के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि बंदूकधारियों की तलाश के लिए इलाके में सेना की इकाइयों को तैनात किया जा रहा है।