BREAKING NEWS

पाकिस्तान में भुखमरी जैसे हालात: मुफ्त आटा लेना के प्रयास में 11 लोगों की मौत, 60 घायल◾AAP को तत्काल राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दें, संजय सिंह की EC से मांग◾अखिलेश यादव बोले- किसानों को अपमानित और प्रताड़ित कर रही है भाजपा सरकार◾National Anthem Disrespect Case: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने पुलिस को दिए जांच के निर्देश◾हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, फसल बीमा न कराने वाले किसानों को भी मिलेगा हर्जाना ◾30 मार्च को उत्तराखंड का दौरा करेंगे गृहमंत्री अमित शाह, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल ◾CM केजरावाल ने कहा- PM मोदी जब प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे तब पूरा देश होगा भष्ट्राचार मुक्त◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सही जानकारी आक्सीजन के समान◾कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- मोदी ने 'परम मित्र' अडानी को बचाने के लिए लोकतंत्र को पहुंचाया नुकसान ◾कुरान जलाने पर हुआ हंगामा, इस्लामिक देशों में दिखा गुस्सा, जानिए पूरा मामला ◾‘जिस क्षण राजनीति और धर्म...’ , हेट स्पीच पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बड़ी बात ◾सावरकर विवाद पर मतभेदों को खत्म के लिए राहुल और संजय राउत बीच हुई बैठक◾नीतीश कुमार ने किया PM मोदी पर कटाक्ष, कहा- कोई काम नहीं हो रहा, केवल प्रचार हो रहा◾ओडिशा के झारसुगुडा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए 10 मई को डाले जाएंगे वोट◾आदिपुरुष फिल्म पर सैफ अली खान और कृति सेनन सहित 10 के खिलाफ कोर्ट का नोटिस◾प्रह्लाद जोशी ने किया दावा, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में BJP की दूसरी बार बहुमत के साथ बनेगी सरकार◾Google vs CCI: गूगल को बड़ा झटका, NCLAT ने 1337.76 करोड़ रुपये के जुर्माने को बरकरार रखा◾CM योगी ने कहा- गरीबी और कमजोरों को उजाड़ने वाले नहीं जाए बख्शे◾जब अतीक कोर्ट में बोला- जेल में बंद आदमी से पिस्टल क्यों मंगवाऊंगा, मेरे पास उससे अच्छी पिस्टल थी◾भाजपा के दिग्गज नेता गिरीश बापट का निधन, पुणे लोकसभा सीट से थे सांसद ◾

जापान के PM किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक में बोले मोदी-शिंजो आबे को याद कर रहा है भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे (Shinzo Abe) के अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए टोक्यो पहुंचे है। इस पहले उन्होंने जापान के पीएम फुमियो किशिदा ( PM  Fumio Kishida) के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत शिंजो आबे को याद कर रहा है।

प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, आज इस दुख की घड़ी में हम मिल रहे हैं। पिछली बार जब मैं आया था तो मेरी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ लंबी बातचीत हुई थी। भारत शिंजो आबे और जापान को याद कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भारत-जापान संबंध गहरे होंगे और नई ऊंचाइयों को छुएंगे और हम दुनिया की समस्याओं को हल करने में एक उपयुक्त भूमिका निभा पाएंगे। 

क्या है PM का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार शाम को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए टोक्यो रवाना हुए। शिंजो आबे का PM बुडोकन में राजकीय अंतिम संस्कार समारोह में होगा, जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी टोक्यो के अकासाका पैलेस जाएंगे।  प्रधानमंत्री मोदी शिंजो आबे की पत्नी से भी मुलाकात करेंगे। 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों सहित 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के कल राजकीय अंतिम संस्कार में मौजूद होने की उम्मीद है।

8 जुलाई को हुई थी शिंजो आबे की हत्या

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को 8 जुलाई को चुनाव प्रचार के दौरान गोली मारी गई थी। गोली लगने के बाद ही आबे को हार्ट अटैक आ गया था। घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन एयरलिफ्ट करते वक़्त ही शिंजो आबे की धड़कने रूक चुकी थीं। बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

उस दौरान जापान के सरकारी प्रसारक ‘एनएचके’ द्वारा एक फुटेज प्रसारित किया गया था, जिसमें 67 वर्षीय आबे को सड़क पर गिरते हुए देखा जा सकता था और कई सुरक्षाकर्मी उनकी ओर भागते हुए देखे जा सकते थे। पश्चिमी नारा में एक मुख्य ट्रेन स्टेशन के बाहर जब आबे ने भाषण देना शुरू किया तो उसके कुछ ही मिनटों बाद उन पर गोली चलायी गयी थी।