मंकीपॉक्स वायरस ने विश्व में थमने का नाम नहीं ले रहा है कोरोना वायरस के बाद यह दूसरा बड़ा वायरस है। न्यूजीलैंड में बुधवार को मंकीपॉक्स के नए मामलों की पुष्टि हुई जिसको लेकर सरकार काफी चितिंत हैं। मंकीपॉक्स वायरस से देश में कुल संख्या 20 हो चुकी है। वहीं, न्यूजीलैंड में वायरस की संख्या पहले की तुलना में बढ़ गई हैं।
न्यूजीलैंड में नये मामलों की पुष्टि
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ऑकलैंड में सात और वेलिंगटन में दो नए मामले सामने आए हैं। वहीं, नए मामले सामुदायिक संचरण वाले हैं जहां यह बीमारी न्यूजीलैंड में ही स्थानीय रूप से फैली है। देखते ही देखते इसके साथ ही, देश में कुल मामलों की संख्या 20 हो गई हैं।