अमेरिका में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है देश में इस वायरस से मौत और संक्रमितों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रहा है। जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर सिस्टम साइंस और इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के मुताबिक, मंगलवार को स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे तक अमेरिका में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1,201,337 तक पहुंच गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में महामारी से मरने वाले मरीजों की तादात 70,646 है।
सीएसएसई के मुताबिक, न्यूयॉर्क इनमें सबसे अधिक प्रभावित है, जहां 321,192 मामले और 25,073 मौतें होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद दूसरे नंबर पर न्यू जर्सी है, जहां कुल मामले 130,593 है और 8,244 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। अन्य कई ऐसे राज्य हैं, जहां 50,000 से अधिक मामले हैं, उनमें मैसाचुसेट्स, इलिनॉयस, कैलीफोर्निया और पेंसिल्वेनिया प्रमुख हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में अब तक इस महामारी ने 70,000 से अधिक लोगों की जानें ले चुकी है, जो दुनिया भर से दर्ज वायरस से हुए लोगों की मौतों का एक चौथाई से अधिक है। ऐसे में यहां की जनता महामारी से भलीभांति निपट न पाने के चलते फेडरल सरकार से नाराज हैं।
जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढ़ेर
मंगलवार को वॉशिंगटन पोस्ट में मेरीलैंड विश्वविद्यालय द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के नतीजों के मुताबिक, संघीय वैज्ञानिकों के इस महामारी से निपटने के प्रयासों से अमेरिकी अभिभूत हैं, लेकिन इसके लिए राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप द्वारा उठाए गए कदमों से वे खुश नहीं हैं। 28 अप्रैल से 3 मई तक राष्ट्र के तमाम 1,005 वयस्क लोगों पर फोन के माध्यम से यह सर्वेक्षण किया गया।


Download Android App
Download iOS App



