वॉशिंगटन : नासा के उपग्रहों एक्वा और टेरा ने चक्रवात फोनी की उपस्थिति दर्ज की है, जो भारत के पूर्वी तट के साथ-साथ उत्तर की ओर आगे बढ़ रहा है।
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने एक ब्लॉग में कहा कि उपग्रहों ने चक्रवात फोनी की तस्वीरें मुहैया कराई है।
चक्रवात फोनी : NDRF की 81 टीमों को किया गया तैनात
उसने कहा, फोनी 30 अप्रैल और एक मई को उत्तरी हिंद महासागर के माध्यम से उत्तर की ओर आगे बढ़ रहा था, जब एक्वा और टेरा उपग्रहों ने इसकी तस्वीरें मुहैया कराई थी।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चक्रवात फोनी के शुक्रवार को ओडिशा पहुंचने का पूर्वानुमान लगाया है।
ओडिशा सरकार ने एहतियाती तौर पर राज्य के निचले इलाकों से करीब आठ लाख लोगों को हटाकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का इंतजाम किया है।
आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चक्रवात का प्रभाव पड़ने की संभावना है।