नेपाल की कई नदियों में आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण अब तक 43 लोगों की मौत और 20 लोग घायल हुए है। वहीं अब तक 24 लोग लापता हैं। मानसून की भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़, भूस्खलन का खतरा पैदा हो गया है और सभी मुख्य राजमार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है।
कई नदियों के तटबंधों को नुकसान पहुंचा है जिससे उनके किनारे रहने वाले लोगों के समक्ष संकट की स्थिति बन गई है। बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित जगह भेजा गया है। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कि राहत अभियान से जुड़े कार्यों में तेजी लाई गई है।
अनुमान लगाया गया है कि करीब 6 से 8 हजार हजार लोग बाढ़ से बुरी प्रभावित हैं। इस बीच बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री और मदद के लिए लोग भेजे गए हैं। बड़े पैमाने में राहत एवं बचाव कार्य में जवान जुटे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, सिमारा, जनकपुर औऱ काठमांडू जिले में तबाही ज्यादा है।