नेपाल सरकार ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नागरिकता प्रमाणपत्र हासिल करने वाले भारतीय मूल के आठ लोगों की नागरिकता रविवार को रद्द कर दी।
अधिकारियों ने बताया कि आठ व्यक्तियों की नागरिकता रद्द करने का फैसला मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। इन आठ व्यक्तियों की पहचान अशोक शाह, बिंदे महतो, राजेंद्र महतो, दानादेवी महतो, सुशील महतो, राजेश्वर महतो, रामकिशोर महतो और राजकुमार महतो के तौर पर हुई है।
इस बीच राष्ट्रीय जनता पार्टी-नेपाल (आरजेपी-एन) के संयुक्त सचिव राकेश मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इस तरह के फैसले लेने से पहले सरकार को उचित तरीके से जांच करनी चाहिए।