दिल्ली हिंसा को लेकर पाक PM ने भारत के खिलाफ उगला जहर, पाकिस्तानियों को दी चेतावनी

Summary :

इमरान ने कहा, आज हम भारत में नाजी-प्रेरित आरएसएस की विचारधारा को एक अरब से अधिक लोगों के परमाणु-सशस्त्र राज्य के रूप में देख रहे हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर भारत के खिलाफ जहर उगला है। इमरान ने बुधवार को ट्वीटर पर सिलसिलेवार ट्वीट कर लिखा कि भारत में 20 करोड़ मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। 
पाक प्रधानमंत्री इमरान ने कहा, आज भारत में हम नाजी-प्रेरित आरएसएस की विचारधारा को एक अरब से अधिक लोगों के परमाणु-सशस्त्र राज्य के रूप में देख रहे हैं। जब भी घृणा पर आधारित जातिवादी विचारधारा हावी होती है, तो वह रक्तपात की ओर जाता है। 


उन्होंने आगे लिखा, संयुक्त राष्ट्र महासभा को दिए संबोधन में भी मैंने भविष्यवाणी कर दी थी कि जब जिन्न बोतल से बाहर आएगा, खूनखराबे का और बुरा दौर शुरू हो जाएगा। कश्मीर एक शुरुआत थी। अब भारत के 20 करोड़ मुस्लिमों को निशाना बनाया जा रहा है। विश्व समुदाय को अब कार्रवाई करनी चाहिए। 

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को लेकर लिखा, मैं अपने लोगों को चेतावनी देना चाहता हूं कि पाकिस्तान में कोई भी हमारे गैर-मुस्लिम नागरिकों या उनके पूजा स्थलों को निशाना बनाकर सख्ती से निपटा जाएगा। हमारे अल्पसंख्यक इस देश के समान नागरिक हैं।

Desk Team