पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा ने शनिवार को यूक्रेन पर रूस के हमले को एक‘बड़ त्रासदी’करार दिया और युद्ध को तुरंत रोकने की अपील की।इस्लामाबाद सुरक्षा वार्ता पर बोलते हुए जनरल बाजवा ने कहा, ‘‘रूस की सुरक्षा चिंताओं के बावजूद एक छोटे देश के खिलाफ उसकी आक्रामकता को माफ नहीं किया जा सकता है।’’
पाकिस्तान ने लगातार युद्धविराम और शत्रुता को समाप्त करने का आह्वान किया है। हम युद्धविराम का स्थायी समाधान तलाशने के लिए सभी पक्षों के बीच तत्काल बातचीत का हक में हैं।डॉन ने सेना प्रमुख के हवाले से कहा कि रूस के आक्रमण में हजारों लोग मारे गए, लाखों शरणार्थी बने गए है और यूक्रेन का आधा हिस्सा नष्ट हो गया। हम इसकी निंदा करते हैं।रूसी सेना अभियान के खिलाफ बोलते हुए उन्होंने कहा कि यूक्रेन ने छोटे देशों को हिम्मत दिलाई है कि वे अपने रक्षा उपकरणों को आधुनिकीकरण या उन्नत बना करके बड़ देश के आक्रमण से अपने क्षेत्र की रक्षा कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि हालांकि यूक्रेन के साथ पाकिस्तान के अच्छे संबंध थे, लेकिन रूस के साथ संबंध कई कारणों से कोई खास अच्छे नहीं थे।गौरतलब है कि रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर सैन्य अभियान शुरू किया था।