पाकिस्तान में बाढ़ के बाद से हालात बद से बदतर हो गए है। जरुरी वस्तुओं के लिए भी पाकिस्तान में लड़ाईयां हो रही है। बता दें पाक्सितान में आटा तक लोगों को नहीं मिल पा रहा है। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। बहुत से वीडियो पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पाकिस्तान इस वक्त बेहद ही बुरे हालातों में है।
पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति काफी खराब
सूत्रों के मुताबिक देश में आटा, चावल और अन्य जरूरी सामान इतना महंगा हो गया है कि लोगों के लिए इन्हें खरीदना मुश्किल हो रहा है। दरअसल कुछ इलाकों में आटा संकट इतना ऊपर पहुंच गया है कि आटा खरीदने के लिए लोगों की लंबी लाइन लग गई हैं।
कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें पाकिस्तान में यह संकट साफ तौर पर देखा जा सकता है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर एक और वीडियो पाकिस्तान से खूब वायरल हो रहा है, जिसमें लोग आटे के लिए आटे के ट्रक के पीछे भागते हुए नजर आ रहे है।
सोशल मीडिया पर वीडियो पाकिस्तान से खूब वायरल हो रहा
आप वीडियो से अंदाजा लगा सकते है की पाकिस्तान में हालात कितने खराब है। इसे एक तरीके से आटा संकट भी कहा जा सकता है। देखा जाए तो पहले कोरोना और उसके बाद बाढ़ की वजह से पाकिस्तान के हालात इतने खराब हुए है। साल 2022 में आई बाढ़ ने पाकिस्तान की आर्थिक हालत को इस कद्र बिगाड़ दिया है कि अब पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार का फिर से पटरी पर लौटना मुश्किल हो गया है। अब आखिरी में देखना ये होगा की कैसे पाकिस्तान फिर से पटरी पर लौट पता है।