इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के तनाव के बीच सद्भावना के रूप में 100 और भारतीय मछुआरों को रिहा किया है।
पाकिस्तान ने इस महीने चार चरणों में 360 भारतीय कैदियों को रिहा करने की घोषणा की है और इसके तहत शनिवार को दूसरे चरण में इन मछुआरों को रिहा किया गया। पाकिस्तान ने पहले जत्थे में सात अप्रैल को 100 मछुआरों को रिहा किया था।
टिकाऊ शांति कायम करने के लिए भारत – पाक के बीच व्यवस्थित बातचीत जरूरी : पाकिस्तान
अधिकारियों ने बताया, ‘‘सद्भावना के रूप में मलीर जेल से 100 अन्य भारतीय मछुआरों को रिहा किया गया।’’ उन्हें ट्रेन से लाहौर ले जाया जा रहा है जहां वाघा सीमा पर सोमवार को उन्हें भारतीय प्रशासन को सौंप दिया जाएगा।
इन मछुआरों को विभिन्न अभियानों के दौरान पाकिस्तानी जलक्षेत्र में अवैध तरीके से मछली पकड़ने पर गिरफ्तार किया गया था।
अन्य 100 मछुआरों को 22 अप्रैल को रिहा किया जाएगा और 29 अप्रैल को यह प्रक्रिया उस समय पूरी हो जाएगी जब 55 मछुआरों और पांच कैदियों को रिहा किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



