संयुक्त राष्ट्र : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने संयुक्त राष्ट्र आमसभा में एक बार फिर से कश्मीर का मुद्दा छेड़ा है। शाहिद खान ने संयुक्त राष्ट्र के मंच से कश्मीर में विशेष दूत तैनात करने की मांग की है। पाकिस्तान के पीएम ने आरोप लगाया कि कश्मीर में भारत लोगों के साथ अत्याचार कर रहा है, सेना की मदद से लोगों को कुचला जा रहा है।
A special envoy should be appointed for Jammu and Kashmir: Pakistan PM Shahid Abbasi at #UNGA pic.twitter.com/l0k9waHvkc
— ANI (@ANI) September 21, 2017
जवाब में यूएन में लगातार कश्मीर का राग अलाप रहे पाकिस्तान पर भारत ने जबरदस्त पलटवार किया है। राइट टु रिप्लाई के तहत दिए गए जवाब में भारत ने पाकिस्तान को ‘टेररिस्तान’ करार दिया। बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के पीएम शाहिद अब्बासी ने यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली में यूएन से कश्मीर में एक विशेष दूत तैनात करने की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि कश्मीर में लोगों के संघर्ष को भारत द्वारा कुचला जा रहा है। अब्बासी ने भारत पर पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियां चलाने का आरोप भी लगाया था।
Pakistan ko videsh mantri ne saaf saaf kai mancho se kaha hai ki wo aatankwad ko panah dena band kare: Raveesh Kumar, MEA #UNGA pic.twitter.com/egxfnx5lTl
— ANI (@ANI) September 22, 2017
संयुक्त राष्ट्र आम सभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद अब्बासी ने कहा, ‘भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को लागू करने से इनकार कर दिया, जो कश्मीर में जनमत-संग्रह की बात करता है। कश्मीरियों को अपनी किस्मत का फैसला करने की इजाजत देने के बजाय भारत ने वहां 7 लाख सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी’। पाक पीएम के इन बयानों के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान को विदेश मंत्री ने साफ-साफ कई मंचों से कहा है कि वह आंतकवाद को पनाह देना बंद करे।
#WATCH:In response to Pak PM Abbasi’s address at #UNGA,India says World doesn’t need lessons on democracy & human rights from a failed state pic.twitter.com/RsvJmgOM9L
— ANI (@ANI) September 22, 2017
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पीएम शाहिद अब्बासी की कही बातें जानें :-
- साल 2017 में भारत जनवरी से 600 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है, वहीं पाकिस्तान लगातार संयम बरते हुए है। विरोध को कुचलने के लिए कश्मीर में भारत ने 7 लाख सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं। धमकी भरे लहजे में पाक पीएम ने कहा, ‘यदि भारत ने सीमा पर गोलीबारी बंद नहीं की तो पाकिस्तान को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ेगी।’
- कश्मीर का मुद्दा सुलझाने के लिए संयुक्त राष्ट्र को आगे आना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र कश्मीर में एक विशेष दूत तैनात करे। भारत कश्मीर में बलपूर्वक यहां के स्थानीय लोगों पर अत्याचार कर रहा है, उन्हें कुचला जा रहा है।
#WATCH Pakistan PM Shahid Khaqan Abbasi speaks at UN General Assembly in New York https://t.co/cF4uEivtxM
— ANI (@ANI) September 21, 2017
- पाकिस्तान में भारत आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है. जानबूझकर पाकिस्तान में भारत आतंकी गतिविधियों को चला रहा है।
4. 20 मिनट के भाषण में पाक पीएम शाहिद अब्बासी ने करीब चार मिनट तक कश्मीर पर बोला। 17 बार कश्मीर का जिक्र किया और 14 बार भारत का जिक्र किया। - कहा कि पाकिस्तान बनने के पहले दिन से ही इसे अपने पड़ोसी से लगतार दुश्मनी का सामना करना पड़ रहा है।
- अब्बासी ने आरोप लगाया, ‘भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को लागू करने से इनकार करता है।
- अब्बासी बोले, जम्मू-कश्मीर के लोगों को जनमत संग्रह के जरिए अपने भाग्य का फैसला करने का अधिकार है।
- पाक पीएम अब्बासी बोले, ‘कश्मीर मुद्दे को न्यायसंगत, शांतिपूर्ण और तेजी से निपटाना चाहिए। भारत पाकिस्तान से शांतिपूर्ण बातचीत को तैयार नहीं है. ऐसे में यूएन को कश्मीर में एक विशेष दूत तैनात करना चाहिए।’
- कश्मीर में भारतीय सेना ने पैलेट गन का इस्तेमाल कर हजारों कश्मीरियों और उनके बच्चों को अंधा कर दिया है।
- शाहिद अब्बासी ने कहा, भारत लगातार पाकिस्तान को परेशान कर रहा है, ऐसे में संयुक्त राष्ट्र की दखल जरूरी है।