पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो हाल ही भारत दौरे पर आए थे। बता दें किसी पाकिस्तानी विदेश मंत्री का यह 12 साल बाद पहला भारत दौरा था। हालांकि, अपने इस पहले दौरे में बिलावल ज्यादा कुछ हासिल नहीं कर पाए। बिलावल की यात्रा का उनके अपने ही देश में विरोध हुआ। पूर्व पाकिस्तानी पीएम इमरान खान से लेकर कई बड़ी हस्तियों ने बिलावल को कोसा। वहीं, अब एक पाकिस्तानी महिला का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बिलावल को अपशब्द कहते नजर आ रही है।
भारत दौरे को लेकर उन्हें सुनाई खरी-खोटी
दरअसल, पाकिस्तानी महिला ने बिलावल का नाम लिये बिना उनके भारत दौरे को लेकर उन्हें खरी-खोटी सुनाई। ट्विटर पर पाकिस्तान अनटोल्ड के हैंडिल पर शेयर किए गए वीडियो में एक लोकल चैनल का रिपोर्टर महिला से सवाल कर रहा था। उस बातचीत में महिला ने पाकिस्तानी राजनेताओं पर जमकर भड़ास निकाली। महिला ने बिलावल की तुलना ‘ट्रांसजेंडर’ से कर दी। वीडियो में आप महिला को अपशब्द बोलते हुए स्पष्ठ सुन सकते हैं।
महिला पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है
आपको बता दें बिलावल को अपशब्द कहने वाली इस महिला की पहचान सामने नहीं आई है। मगर, माना जा रहा है कि उसे इस तरह बोलना महंगा पड़ जाएगा। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। इस पर काफी लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।