बंगबंधु को समर्पित ‘मैत्री’ राग सुनकर मंत्रमुग्ध हुए PM मोदी, हसीना

Summary :

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना तथा उनके भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपिता ‘बंगबंधु’ शेख मुजीबुर्रहमान को समर्पित राग सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए। इस राग को भारत के प्रसिद्ध संगीतकार अजय चक्रवर्ती ने तैयार किया है।

भारत-बांग्लादेश की दोस्ती का जश्न मनाने के लिये ‘मैत्री’ राग की रचना करने वाले चक्रवर्ती ने यहां नेशनल परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री मोदी और हसीना तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों के सामने इसकी प्रस्तुति दी। 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ”मुजीब की 100वीं जयंती के मौके पर राग मैत्री की प्रस्तुति दी गई। पंडित अजय चक्रवर्ती ने बंगबंधु को समर्पित अपने राग के जरिये गणमान्य व्यक्तियों और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।” 
इस राग की रचना संस्कृत, हिंदी और बंगाली भाषाओं में की गई है। 

Shera Rajput