संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान जायद मेडल से सम्मानित किया है।
समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम की गुरुवार को रिपोर्ट के अनुसार, मोदी को दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक मैत्री और संयुक्त रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका के लिए राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान ने इस पुरस्कार से नवाजा।
वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदा : ED ने मिशेल के खिलाफ पूरक आरोपपत्र किया दाखिल
अबुधाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने कहा कि मोदी ने सम्रग रणनीतिक संबंधों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
क्राउन प्रिंस ने कहा, ‘हमारे प्रिय मित्र भारत के प्रधानमंत्री को जायद मेडल देते हुए, हम यूएई और भारत के बीच सहयोग के आधार को बढ़ाने और दोस्ताना संबंधों को विकसित करने में उनकी भूमिका और प्रयासों की सराहना करते हैं।’


Download Android App
Download iOS App



