ह्यूस्टन में PM मोदी ने पेश की स्वच्छता की मिसाल, गिरा हुआ फूल खुद उठा कर सबको चौंकाया, देखें VIDEO

Summary :

ह्यूस्टन में पीएम मोदी का स्वागत करने के दौरान उन्हें फूलों का एक गुलदस्ता दिया गया, जिसमें से एक फूल नीचे गिर गया और मोदी ने सभी को चौंकाते हुए खुद से उसे उठाया।

ह्यूस्टन : स्वच्छता के प्रति देश में जागरुकता लाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यहां पहुंचने के बाद एक ऐसी छोटी सी घटना हुई जिसने संदेश दिया कि उनकी कथनी और करनी में अंतर नहीं है। दरअसल ह्यूस्टन में पीएम मोदी का स्वागत करने के दौरान उन्हें फूलों का एक गुलदस्ता दिया गया, जिसमें से एक फूल नीचे गिर गया और मोदी ने सभी को चौंकाते हुए खुद से उसे उठाया। 
‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मोदी जॉर्ज बुश अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शनिवार को पहुंचे। यहां एक अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल ने उनका स्वागत फूलों के गुलदस्ते से किया। इसी दौरान एक फूल गुलदस्ते से गिर गया, जिसे मोदी ने खुद से उठाया। 

बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन लिंकन सेंटर में प्रधानमंत्री मोदी को ‘ग्लोबल गोलकीपर्स अवॉर्ड’ से सम्मानित करेंगे। यह पुरस्कार उन्हें ‘स्वच्छ भारत’ अभियान के नेतृत्व के लिए दिया जा रहा है। दो अक्टूबर, 2014 से शुरू किए गए इस कार्यक्रम के तहत करीब 10 करोड़ से ज्यादा शौचालयों का निर्माण भारत में हो चुका है। 

Desk Team