ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने जंगल में लगी भीषण आग में बर्बाद हुए बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और अन्य राहत उपायों के लिए रविवार को ‘नेशनल बुशफायर रिकवरी एजेंसी’ की स्थापना की, जो लोगों के मानसिक स्वास्थ्य में भी सहायता प्रदान करने का कार्य करेगी। दूसरी ओर अधिकारी आग को बुझाने के लिए जूझ रहे हैं और इसमें अब तक 24 लोगों की जान जा चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि पूर्व संघीय पुलिस प्रमुख एंड्रयू कॉल्विन की अगुवाई वाली एजेंसी आग से प्रभावित समुदायों को हालात से उबरने में मदद करेगी। संकट से निपटने के लिए धीमी कार्रवाई को लेकर ऑस्ट्रेलिया में व्यापक आलोचना का सामना कर रहे मॉरिसन ने कहा, ‘‘यह एजेंसी कम से कम दो साल तक काम करेगी।
ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- अमेरिका पर हमला हुआ तो अब तक का सबसे भीषण हमला करेंगे
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे कोई संदेह नहीं है कि उनके पास राहत कार्यों की एक लंबी सूची होगी जो करने होंगे… पुलों, सड़कों और अन्य महत्त्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण जैसे कार्य करने होंगे और हम सबके सहयोग से तीव्र गति से काम करेंगे।’’


Download Android App
Download iOS App


