पाकिस्तान में कोरोना का खौफ अभी कम नहीं हुआ था कि देश में पोलियों का एक केस भी सामने आ गया हैं। जिससे की पीएम शहबाज शरीफ ने औपचारिक तोर से स्पष्ट किया है कि यह नई सरकार इस बीमारी को रोकने के लिए जल्द से जल्द अहम कदम उठाएगी। हालांकि, कई सालों से पोलियों के केस सामने नहीं आ रहे थे । पोलियों बीमारी को रोकने के लिए वैज्ञानिकों ने इसकी वैक्सीन खोज करके विश्व को पोलियों मुक्त करने का एक नया मंत्र दिया था। हालांकि, इस पौलियों बीमारी को कम करने के लिए कई कार्यकर्ताओं ने अपनी जान गंवाकार लोगों को इस बीमारी से मुक्त किया हैं।
शहबाज शरीफ ने ट्वीट करके चिंता व्यक्त की...
पाकिस्तान के नए पीएम शहबाज शरीफ ने ट्वीट किया, “देश में पोलियो के एक मामले के उभरने पर चिंतित हूं। पोलियो का उन्मूलन एक बड़ी उपलब्धि थी जिसे निरंतर प्रयासों के माध्यम से संभव बनाया गया था। इस लड़ाई में कई पोलियो कार्यकर्ताओं ने अपनी जान गंवाई। मैंने पोलियो पर राष्ट्रीय कार्य बल की एक बैठक बुलाई है।”
15 महीनें के एक लड़के में इस वायरस की पुष्टि हुई है
इस्लामाबाद स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ने कहा है कि शुक्रवार को पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में एक 15 महीने के लड़के में टाइप -1 वाइल्ड पोलियोवायरस (WPV1) के एक मामले की पुष्टि हुई है। पाकिस्तान के पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय आपातकालीन अभियान केंद्र के समन्वयक शहजाद बेग ने शुक्रवार शाम ट्वीट किया, "यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि उत्तरी वजीरिस्तान में एक 15 महीने के बच्चे को लकवा मार गया है।"