BREAKING NEWS

उमेश पाल अपहरण केस में MP-MLA कोर्ट ने सुनाया फैसला, अतीक अहमद समेत तीन दोषी करार◾UP एक्सप्रेस-वे पर धार्मिक रैली निकालना पड़ा भारी,पुलिस ने किया केस दर्ज◾राजस्थान में मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार को लेकर BJP नेता ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग◾काले कपड़े पहनकर आए सदन में कांग्रेस नेता, लोकसभा में जोरदार हंगामे के कारण कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित◾अखिलेश का BJP पर हमला, कहा- हाथरस रेप पीड़िता के परिवार को नौकरी के नाम पर ठगना 'मानसिक दुष्कर्म' से कम नहीं◾अयोग्यता विवाद पर भाजपा को करारा जवाब देने के लिए राहुल गांधी 5 अप्रैल को कर्नाटक का करेंगे दौरा ◾मुसलमानों द्वारा रामकथा सुनाने के आमंत्रण पर बोलें धीरेंद्र शास्त्री, 5 साल जिंदा रहा तो सब कहेंगे हरि-हरि◾ जामिया हिंसा मामला: 11 लोगों को बरी करने के खिलाफ दिल्ली पुलिस की याचिका पर HC कोर्ट में आज सुनवाई◾PM मोदी ने सांसदों को सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने की दी हिदायत ◾RSS प्रमुख से मिले नाराज मुस्लिम नेता, विशेष समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने वालों पर कार्रवाई नहीं किए जाने से खफा◾ राजधानी में एक बार फिर कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, बढ़ रहा है पॉजिटिविटी रेट, डॉक्टर ने दिए ये संकेत◾तुच्छ लोगों की ओछी राजनीति : निष्कासन नोटिस पर कपिल सिब्बल ने राहुल गांधी से कहा◾महाराष्ट्र में सांप्रदायिक तनाव बढ़ा, मुंब्रा में मनसे के कार्यकर्ताओं के प्रवेश पर रोक◾BJP Parliamentary Meeting: संसदीय दल की बैठक में जेपी नड्डा ने किया PM मोदी का अभिनंदन◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रामकृष्ण मिशन के वैश्विक मुख्यालय बेलूर मठ का किया दौरा ◾BJP ने बिल्कीस बानो के दोषियों के साथ किया मंच साझा, BRS ने अपराधियों को सम्मानित करने का लगाया आरोप◾स्मृति इरानी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- PM मोदी का अपमान करते करते ओबीसी समाज का अपमान कर रहे राहुल गांधी ◾राहुल गांधी के अदालती मामले पर राखी जा रही है नज़र : अमेरिकी अधिकारी ◾नवरात्रि के सातवें दिन, मां कालरात्रि की पूजा करने से दूर हो जाते हैं सारे तंत्र-मंत्र, ऐसे करें पूजा◾फर्जी दस्तावेजों पर पुलिस को जमीन बेचने के आरोप में भाजपा नेता अमेठी से गिरफ्तार◾

पोम्पियो ने फिर चीन पर साधा निशाना, लद्दाख सीमा विवाद के लिए सीसीपी और पीएलए को बताया जिम्मेदार

वॉशिंगटन : अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने बुधवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में हाल में भारत के खिलाफ चीन की सेना द्वारा ‘‘शुरू किया गया’’ संघर्ष चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के ‘‘अस्वीकार्य व्यवहार’’ का नवीनतम उदाहरण है। उन्होंने टिकटॉक सहित 59 चीनी ऐप को प्रतिबंधित करने के भारत के निर्णय की प्रशंसा की और कहा कि ये भारत के लोगों के लिए ‘‘सुरक्षा खतरा’’ हैं। 

पोम्पियो ने कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि हमारे जैसा लोकतंत्र मिलकर काम करे, खासकर तब जब चीन की कम्युनिस्ट पार्टी स्पष्ट रूप से चुनौतियां पेश कर रही है।’’ 

पोम्पियो ने कहा, ‘‘हमारी आधारभूत परियोजनाएं, हमारी आपूर्ति श्रृंखला, हमारी संप्रभुता और हमारे लोगों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सभी कुछ खतरे में हैं। काश हम इसे झुठला सकते।’’ 

वह अमेरिका भारत व्यावसायिक परिषद् की वार्षिक ‘इंडिया आइडियाज समिट’ के मुख्य सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘पीएलए द्वारा हाल में शुरू किए गए संघर्ष सीसीपी के अस्वीकार्य व्यवहार के नवीनतम उदाहरण हैं। भारतीय सेना के 20 जवानों की मौत पर हमें गहरा दुख है। मुझे विश्वास है कि अपने लगातार प्रयास से हम अपने हितों की रक्षा कर सकते हैं।’’ 

पूर्वी लद्दाख में पांच मई से वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास भारत और चीन की सेना के बीच कई इलाकों में गतिरोध जारी है। स्थिति पिछले महीने और खराब हो गई जब गलवान घाटी में संघर्ष में 20 भारतीय सैनिक मारे गए। 

पोम्पियो ने हाल में 59 चीनी मोबाइल ऐप को प्रतिबंधित करने के भारत के निर्णय की सराहना की जिसमें टिकटॉक भी शामिल है। उन्होंने कहा कि ये भारत के लोगों के लिए गंभीर सुरक्षा खतरा हैं। 

उन्होंने कहा कि उन्हें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ‘‘हिंद-प्रशांत और पूरी दुनिया में भारत, अमेरिका का उभरता रक्षा सहयोगी है।’’ उन्होंने स्वीकार किया कि भारत की सुरक्षा के लिए अमेरिका ज्यादा सहयोगात्मक नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि नयी दिल्ली एक महत्वपूर्ण साझीदार है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की विदेश नीति का मुख्य स्तंभ है। 

अमेरिका का आरोप- कोरोना का फायदा उठा कर भारत के जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा चीन