अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को द्विपक्षीय बैठक करने प्रस्ताव दिया जिसे जिनपिंग ने अस्वीकार कर दिया। बाइडेन ने हाल ही में जिनपिंग के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान द्विपक्षीय बैठक का प्रस्ताव दिया, जिसे चीनी राष्ट्रपति ने ठुकरा दिया।
फाइनेंशियल टाइम्स ने टेलीफोन कॉल के संबंध में जानकारी देने वाले कई लोगों के हवाले से बताया कि बाइडेन अपने चीनी समकक्ष के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने के प्रयास में विफल हो गये हैं।अखबार ने बताया कि बाइडेन ने जिनपिंग को दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय शिखर वार्ता के आयोजन का प्रस्ताव दिया था, लेकिन चीनी राष्ट्रपति ने उनकी पेशकश ठुकरा दी और कहा कि अमेरिका को बैठक करने की बजाय चीन के साथ जारी तनाव कम करने का प्रयास करना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



