इराक के बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास शनिवार को एक रॉकेट हमला किया गया। इराकी सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि हमला में तत्काल किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। यह विस्फोट ग्रीन जोन में हुआ है जहां अंतरराष्ट्रीय कार्यालय और दूतावास हैं।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अमेरिकी दूतावास के पास रॉकेट हमला हुआ है।
बता दे कि अमेरिका द्वारा कासिम सुलेमानी की हत्या के जवाब में ईरान ने युद्ध का आगाज कर दिया है। शनिवार सुबह ईरान ने मस्जिद के ऊपर लाल झंडा फहराकर संभावित युद्ध की चेतावनी दी है।
वही , ऐसे हालात में लाल झंडा फहराने का मतलब होता है कि युद्ध के लिए तैयार रहें या युद्ध शुरू हो चुका है। खबरों के अनुसार ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान ने इस तरह से मस्जिद पर झंडा फहराया हो।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने गुरुवार देर रात ड्रोन से रॉकेट हमला करके ईरान की विशेष सेना रिवॉल्यूशनरी गार्ड के कुद्स फोर्स के प्रमुख जनरल कासिम सुलोमानी की हत्या कर दी थी। ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका से जनरल सुलेमानी की हत्या का बदला लेगा।
रूस, तुर्की ने सीरिया,लीबिया और इराक पर चर्चा की
रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव और तुर्की के विदेश मंत्री मेहमत कावुसोग्लु ने सीरिया,लीबिया और इराक में हुई हालिया घटनाओं को लेकर फोन पर बातचीत की।
तुर्की के विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया, ‘‘ हमारे मंत्री ने अपने रूसी समकक्ष से बातचीत किया। दोनों नेताओं ने सीरिया,लीबिया और इराक में हुई हालिया घटनाओं के बारे में चर्चा की।’’


Download Android App
Download iOS App



