लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

शांति वार्ता को खत्म कर नरसंहार पर उतारू रूस? मारियुपोल में बनी हुई है भयावह स्थिति, जानें ताजा अपडेट

यूक्रेन के विदेश मंत्री दमित्रो कुलेबा ने मारियुपोल में स्थिति को भयावह और हृदयविदारक बताते हुए कहा कि वहां जारी रूस के हमले वार्ता के जरिए शांति हासिल करने के सभी प्रयासों को समाप्त कर सकते हैं।

यूक्रेन के विदेश मंत्री दमित्रो कुलेबा ने मारियुपोल में स्थिति को भयावह और हृदयविदारक बताते हुए कहा कि वहां जारी रूस के हमले वार्ता के जरिए शांति हासिल करने के सभी प्रयासों को समाप्त कर सकते हैं। कुलेबा ने सीबीएस के ‘फेस द नेशन’ कार्यक्रम में कहा कि बंदरगाह शमर में बचे यूक्रेनी सैन्यकर्मियों एवं आम नागरिकों को रूसी बलों ने घेर लिया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेनियों का ‘‘संघर्ष जारी’’ है, लेकिन भयंकर विनाश के कारण शहर एक तरह से कहें तो अब अस्तित्व में ही नहीं है। 
यूक्रेनी विदेश मंत्री ने मारियुपोल में स्थिति को बताया भयावह और हृदयविदारक
कुलेबा ने कहा कि उनका देश शांति के लिए राजनीतिक समाधान तलाशने की उम्मीद में हालिया सप्ताह में रूस के साथ ‘‘विशेषज्ञ स्तर’’ की वार्ता जारी रखे है, लेकिन मारियुपोल की महत्ता का जिक्र करते हुए उन्होंने भी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेंलेस्की की भांति कहा कि यूक्रेनी बलों को नष्ट करना ‘‘लाल रेखा’’ साबित हो सकता है, जिससे शांति के प्रयास बाधित होने की आशंका है। 
रूस-यूक्रेन युद्ध के संबंध में अन्य अहम घटनाक्रम: 
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ईस्टर पर यूक्रेन के लिए की प्रार्थना 
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि वह युद्ध, अत्याचार और गरीबी की ‘‘काली छाया’’ में रह रहे लोगों के लिए ईस्टर पर प्रार्थना करते हैं। उन्होंने रविवार को कहा कि वह ईश्वर की सभी संतानों के लिए शांति, स्वतंत्रता और मौलिक प्रतिष्ठा के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हालांकि बाइडन ने यह नहीं बताया कि उन्होंने किस संदर्भ में यह बात कही, लेकिन वह यूक्रेन पर हमले को समाप्त करने के लिए रूस पर दबाव बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। 
रुसी बमाबरी में 2 आम नागरिकों की हुई मौत 
पूर्वी यूक्रेन में एक क्षेत्रीय अधिकारी ने कहा कि रूसी बमबारी में कम से कम दो लोग मारे गए हैं। लुहांस्क क्षेत्र के गवर्नर सेरही गैडई ने कहा कि कम से कम चार अन्य रविवार को घायल हो गए, जब रूसी सैनिकों ने जोलोटे शहर में एक आवासीय इमारत में गोलीबारी की। 
रूस के सामने यूक्रेन ने नहीं मानी हार, ‘‘अंत तक’’’ लड़ेंगे!
यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शमिहल ने कहा कि मारियुपोल में देश ने रूस से अभी तक हार नहीं मानी है और यूक्रेनी बल ‘‘अंत तक’’’ लड़ेंगे। शमिहल ने रविवार को एक अमेरिकी टेलीविजन पर पूर्वी शहर में बिना भोजन, पानी और बिजली के साथ फंसे 1,00,000 यूक्रेनियों की मदद की अपील की। उन्होंने कहा कि मारियुपोल के कुछ क्षेत्र अब भी यूक्रेन के कब्जे में हैं और रूस ने शहर पर पूरी तरह कब्जा नहीं जमाया है। 
यूक्रेन का बंदरगाह शहर मारियुपोल सात सप्ताह की घेराबंदी के बाद रूसी बलों के कब्जे में जाता दिख रहा है। काला सागर में अपने एक महत्वपूर्ण युद्धपोत के नष्ट होने और रूसी क्षेत्र में यूक्रेन के कथित आक्रमण के जवाब में रूस ने हमलों को तेज कर दिया है। रूसी सेना ने रविवार को एक विशाल इस्पात संयंत्र को नष्ट कर दिया, जो दक्षिणी यूक्रेन के शहर मारियुपोल में प्रतिरोध का आखिरी स्थान था। 
1650262493 a
मारियुपोल में यूक्रेनी सेना करे आत्मसमर्पण तभी रहेंगे जीवित :रूसी सेना 
रूसी सेना ने मारियुपोल में तैनात यूक्रेनी बलों से कहा कि यदि वे अपने हथियार डाल देते हैं, तो उन्हें उनके ‘‘जीवित रहने की गारंटी’’ दे दी जाएगी। रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार तड़के यह घोषणा की। हालांकि, यूक्रेन ने पूर्व की तरह ही एक बार फिर हथियार डालने से इनकार कर दिया है। 
यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शमिहल ने एक चैनल से कहा, ‘‘हम इस युद्ध में जीत के लिए अंत तक लड़ाई लड़ेंगे। यूक्रेन कूटनीति के जरिये युद्ध को समाप्त करने को तैयार है लेकिन हमारा इरादा आत्मसमर्पण का नहीं है।’’ यूक्रेन की उप रक्षामंत्री हन्ना मालयार ने मारियुपोल को ‘‘यूक्रेन की रक्षा करने वाली ढाल’’ के रूप में बताया। उन्होंने कहा कि मारियुपोल पर रूस के हमले के बावजूद यूक्रेनी बल डटे हुए हैं। 
खारकीव में रूसी गोलाबारी में 5 लोगों की मौत 13 घायल 
यूक्रेन के स्वास्थ्य अधिकारी माकसिम हाउस्तोव ने कहा कि खारकीव में रूसी गोलाबारी में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है और 13 अन्य लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन के पूर्वी शहर खारकीव में रविवार को कई रॉकेट हमले किए गए। शहर में मौजूद ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ के पत्रकारों ने यह जानकारी दी। इन हमलों में कई अपार्टमेंट की इमारतों में आग लग गई। कम से कम दो शव और चार घायलों को देखा गया। हमले की भयावहता को देखते हुए हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। 
आत्मसमर्पण करने के लिए स्थानीय समयानुसार 1 बजे का दिया समय 
रूसी सेना ने मारियुपोल में तैनात यूक्रेनी बलों से कहा कि यदि वे अपने हथियार डाल देते हैं, तो उन्हें उनके ‘‘जीवित रहने की गारंटी’’ दे दी जाएगी। रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार तड़के यह घोषणा की। रूस के कर्नल जनरल मिखाइल मिजिनत्सेव ने कहा कि अजोवस्ताल इस्पात कारखाने में यूक्रेन के जो सैनिक रूस की घेराबंदी में हैं, उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए स्थानीय समयानुसार अपराह्न एक बजे तक का समय दिया गया है।
मारियुपोल पर कब्जा रूस का अहम रणनीतिक लक्ष्य
रूसी सेना ने अजोव सागर के अहम बंदरगाह शहर को डेढ़ महीने से अधिक समय से घेर रखा है। यह वहां तैनात यूक्रेनी बलों को दिया गया ताजा प्रस्ताव है। मारियुपोल पर कब्जा करना रूस का अहम रणनीतिक लक्ष्य है। ऐसा करने से उसे क्रीमिया तक जमीनी गलियारा मिल जाएगा। रूस ने 2014 में क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था। इसके अलावा मारियुपोल में यूक्रेनी बलों को हराने के बाद वहां तैनात रूसी बल डोनबास की ओर बढ़ सकेंगे। 
अजोवस्ताल में सैन्य मौजूदगी पर यूक्रेन ने नहीं दिया जवाब 
ग्यारह वर्ग किलोमीटर से अधिक के क्षेत्र में बनी अजोवस्ताल इस्पात कारखाना मारियुपोल का आखिरी बड़ा इलाका है, जिस पर अब भी यूक्रेनी बलों का नियंत्रण है। रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने शनिवार को कहा कि लगभग 2,500 यूक्रेनी सैनिक अजोवस्ताल में है। इस दावे को स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया जा सका है। यूक्रेनी अधिकारियों ने इस संबंध में किसी संख्या का जिक्र नहीं किया है। 
1650262515 1
ईस्टर संडे पर पोप फ्रांसिस ने रूस-यूक्रेन पर की चर्चा 
ईस्टर संडे पर पोप फ्रांसिस ने दुनिया के लिए अपने संदेश में मुख्य रूप से यूक्रेन की चर्चा की। पोप ने परमाणु युद्ध के खतरे और दुनिया के अन्य हिस्सों में सशस्त्र संघर्ष से ध्यान हटने पर भी बात की।  पोप फ्रांसिस ने सेंट पीटर्स बेसीलिका से अपने संबोधन में 1950 के दशक में वैज्ञानिकों की एक घोषणा का जिक्र किया जिसमें उन्होंने सवाल उठाया ‘‘क्या हम मानव जाति का अंत कर देंगे या मानव जाति युद्ध को त्याग देगी?’’ पोप संघर्ष विराम और यूक्रेन में युद्ध रोकने का लगातार आह्वान कर रहे हैं। 
इटली के प्रधानमंत्री ने रूस के खिलाफ यूक्रेनी कार्रवाई को बताया ‘‘वीरतापूर्ण’’
इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्रागी ने रूस के आक्रमण के खिलाफ यूक्रेन के प्रतिरोध को ‘‘वीरतापूर्ण’’ बताते हुए कहा कि उसने रूस के इरादों पर पानी फेर दिया है जो जल्द जीत की उम्मीद कर रहा था। द्रागी ने इटली के अखबार ‘कोरियरे डेला सेरा’ से कहा कि यूक्रेन में ‘‘हम प्रतिरोध देख रहे हैं’’ और ऐसे कोई संकेत नहीं हैं कि यूक्रेन की जनता रूसी आक्रमण के सामने झुक जाएगी। 
यूक्रेन में युद्ध शुरू होने से पहले और मार्च के अंत में भी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात कर चुके द्रागी ने कहा कि उनका मानना है कि ‘‘रूसी नेता से चर्चा करना समय की बर्बादी है।’’ द्रागी ने कहा कि इटली कीव में अपने दूतावास को फिर से खोलने के साथ यूक्रेन के लोगों से संपर्क में बना हुआ है। राजदूत शुक्रवार को यूक्रेन की राजधानी लौट गए और सोमवार को दूतावास के पूरी तरह से चालू होने की उम्मीद है। 
रूसी जहाजों के बंदरगाहों में प्रवेश पर लगा प्रतिबंध
कैंटरबरी के आर्कबिशप जस्टिन वेल्बी ने ईस्टर पर अपने प्रवचन के दौरान रूस से संघर्ष विराम की घोषणा करने और यूक्रेन से सेना को वापस बुलाने की अपील की। बुल्गारिया ने यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों के तहत काला सागर में स्थित अपने बंदरगाहों पर रूसी जहाजों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। देश के समुद्री मामलों के प्रशासन ने बुधवार को अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी। 
प्राधिकार ने कहा, ”रूसी ध्वज वाले सभी जहाजों के बुल्गारिया के समुद्री और नदी तट पर स्थित बंदरगाहों पर प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।” प्राधिकार ने कहा कि आपात स्थिति, मानवीय सहायता के दौरान इन प्रतिबंधों में छूट दी जा सकती है। इसके अलावा यूरोपीय संघ देशों में ऊर्जा, खाद्य सामग्री और औषधियों की आपूर्ति के दौरान भी छूट मिल सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।