रूस और यूक्रेन के बीच जारी भीषण युद्ध का आज 62वां दिन है। इस बीच आज संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात के लिए मॉस्को पहुंच चुके हैं। इस मुलाकात के दौरान यूक्रेन की स्थिति को लेकर चर्चा होगी। इससे पहले रूसी उप विदेश मंत्री एंड्री रुडेंको ने कहा था कि, मॉस्को में गुटेरेस के साथ मारियुपोल और अत्रोवस्टल स्टील प्लांट क्षेत्र के आसपास की स्थिति से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत देमित्री पोलेंस्की ने बयान दिया है कि, अभी युद्ध विराम का कोई सवाल नहीं है, क्योंकि यूक्रेन इसका फायदा उठाकर अपनी सेना को और मजबूत कर सकता है।
मारियुपोल को लेकर भी हो सकती है बातचीत
संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता फरहान हक ने सोमवार को पुष्टि की कि, महासचिव गुटेरेस की मॉस्को और कीव की आगामी यात्राओं के दौरान मारियुपोल को लेकर बातचीत होने की उम्मीद है जिस पर रूसी सेना ने कब्जा कर लिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने अत्रोवस्टल में सैन्य अभियान रोकने की घोषणा की है। क्योंकि अगर युद्ध क्षेत्र में कोई नागरिक फंसे हो तो वहां से निकल सके। गुटेरेस ने पिछले हफ्ते यूक्रेन में ईस्टर त्योहार के मौके पर गुरुवार से रविवार तक चार दिन के लिए युद्ध रोकने का आह्वान किया था, ताकि युद्धग्रस्त क्षेत्रों में फंसे लोगों को निकाला जा सके।

जेलेंस्की ने जताई है कड़ी आपत्ति
यूएन महासचिव राष्ट्रपति पुतिन और विदेश मंत्री लावरोव के साथ बैठक के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की और विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा के साथ-साथ विभिन्न संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के कर्मचारियों के साथ यूक्रेन के लोगों को मानवीय सहायता बढ़ने पर चर्चा करने के लिए 28 अप्रैल को कीव जाएंगे। यूएन महासचिव की राष्ट्रपति पुतिन के साथ मुलाकात को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि, इस युद्ध में तबाही मॉस्को में नहीं कीव में हुई है तो रूस के साथ पहले मुलाकात करने का किया मतलब है।