रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार तड़के अपने मुल्क के लोगों को आगाह किया कि राजधानी से पीछे हट रहे रूसी सैनिकों ने उसके बाहरी इलाकों में एक बड़ी आपदा पैदा कर दी है, क्योंकि वे पूरे क्षेत्र में बारूदी सुरंगें छोड़ गए हैं। जेलेंस्की ने कहा, यहां तक कि घरों और लाशों के आसपास भी वे बारूदी सुरंगे छोड़ गए हैं। उन्होंने यह चेतावनी ऐसे समय में जारी की है, जब रूसी सेना द्वारा निकासी कार्यों को लगातार दूसरे दिन बाधित करने से बंदरगाह शहर मारियुपोल में मानवीय संकट गहरा गया है और क्रेमलिन ने यूक्रेन पर रूसी धरती पर स्थित एक ईंधन डिपो पर हेलीकॉप्टर से हमला करने का आरोप लगाया है। हालांकि यूक्रेन ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है। लेकिन अगर रूसी दावों की पुष्टि होती है तो यह युद्ध में पहला ऐसा ज्ञात हमला होगा, जिसमें किसी यूक्रेनी विमान ने रूसी हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की।
रूस ने सैन्य गतिविधियों में कमी लाने की कही थी बात
क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा, निश्चित रूप से यह एक ऐसी कार्रवाई नहीं है, जिसे दोनों पक्षों के बीच वार्ता जारी रखने के माकूल माना जा सकता है। रूस ने कीव के आसपास के क्षेत्रों से अपने कुछ सैनिकों को वापस बुलाना जारी रखा है। दरअसल, मॉस्को ने सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि वह यूक्रेन की राजधानी और उत्तरी शहर चेर्निहाइव के पास सैन्य गतिविधियों में कमी लाएगा। हालांकि, जेलेंस्की ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा, वे पूरे क्षेत्र में बारूदी सुरंगें बिछा रहे हैं। वे घरों के आसपास बारूदी सुरंगें छोड़ रहे हैं। यहां तक कि युद्ध में मारे गए लोगों की लाशों को भी नहीं बख्श रहे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से तब तक सामान्य जीवन में न लौटने की अपील की, जब तक यह सुनिश्चित नहीं कर लिया जाता कि बारूदी सुरंगें हटा दी गई हैं और गोलाबारी का खतरा टल गया है।
ओडेसा पर रूस ने किए तीन मिसाइल हमले
इसके अलावा रूस ने यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओडेसा पर तीन मिसाइल हमले किए हैं, जिसमें काफी लोग हताहत हुए। यह जानकारी यूक्रेन के अधिकारियों ने दी। उक्रेइंस्का प्रावदा की रिपोर्ट के अनुसार, एक सोशल मीडिया पोस्ट में, ओडेसा क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख मैक्सिम मार्चेंको ने कहा कि, मिसाइलों को शुक्रवार को रूस से जुड़े क्रीमिया से लांच किया गया था। मार्चेंको ने आगे कहा कि, रूसियों को मिसाइलों द्वारा हमारी भूमि पर हर हमले पर पछतावा होगा। यूक्रेनी सेना के ऑपरेशनल कमांड साउथ ने कहा कि हवाई सुरक्षा ने नागरिक आबादी को खतरे में डालने वाले कई रूसी हमलों को रोका था। उन्होंने कहा कि, स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और उन्होंने इसकी जांच शुरू कर दी है।