लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

श्रीलंका : 8 सीरियल ब्लास्ट में मरने वालों का आंकड़ा 200 के पार, 7 ग‍िरफ्तार

श्रीलंका की रिपोर्टों के अनुसार, बट्टिकलोबा, नैगोंबो और कोलंबो के चर्चों में और होटल शांगरी ला और किंग्सबरी सहित होटलों में धमाका हुआ है।

श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के दिन एक के बाद एक हुए लगातार आठ बम विस्फोटों में कम से कम 207 लोगों की मौत हो गई है और 450 से अधिक घायल हो गए हैं। इनमें से अधिकांश विस्फोट राजधानी कोलंबो में हुए हैं। प्रशासन ने पूरे देश में कर्फ्यू लागू कर दिया है। श्रीलंका में गृहयुद्ध के अंत के बाद यह सबसे बड़ा खूनखराबा वाला दिन है।

अधिकारियों के मुताब‍िक, मारे गए लोगों में 35 विदेशी नागरिक शामिल हैं, लेकिन फिलहाल उनकी नागरिकता का पता नहीं चल पाया है। मामले में सात आरोपियों की गिरफ्तारी की बात सामने आई है।

वही , समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, श्रंखलाबद्ध बम विस्फोटों में मृतकों की संख्या बढ़कर 207 हो गई है। इनमें से दो बम विस्फोट अपराह्न् में कोलंबो के दो पड़ोसी इलाके में हुए हैं।

बम विस्फोट की शुरुआत कोलंबो स्थित कोच्चिकाडे के सेंट एंथनी चर्च से शुरू हुई, जहां सैकड़ों लोग ईस्टर की प्रार्थना सभा के लिए जमा हुए थे और आधा घंटे के भीतर ही यहां से 30 किलोमीटर दूर नेगोम्बो के सेंट सेबेस्तियन चर्च में विस्फोट हुआ और फिर कोलंबो से 250 किलोमीटर दूर पूर्व में बट्टिकालोआ में स्थित जियॉन चर्च में विस्फोट हुआ।

blast11

आत्मघाती हमलावरों ने कोलंबो के तीन लक्जरी होटलों में ईस्टर की भीड़ के बीच खुद को उड़ा लिया। ये होटल सिनामन ग्रैंड (श्रीलंका के प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास के पास) शंगरी ला और किंग्सबरी होटल हैं। अधिकारियों ने कहा कि मृतकों में 35 विदेशी नागरिक शामिल हैं, लेकिन फिलहाल उनकी नागरिकता का पता नहीं चल पाया है। मीडिया रपटों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में एक चर्च के अंदर का भयावह नजारा दिखा, जिसकी छत विस्फोट में उड़ गई और फर्श पर छत की टाइल्स, लकड़ी के टुकड़े बिखरे पड़े हैं और सब खून से सना हुआ है।

अल जजीरा की एक रिपोर्ट में कहा गया, कई लोगों को खून से लथपथ देखा जा सकता है, कुछ लोग उन लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं, जो गंभीर रूप से घायल हैं। किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन एएफपी ने बताया कि श्रीलंका के पुलिस प्रमुख पुजुथ जयसुंदरा ने 10 दिन पहले राष्ट्रव्यापी अलर्ट जारी किया था कि आत्मघाती हमलावरों ने प्रमुख कैथोलिक चर्चो को निशाना बनाने की साजिश रची है।

अलर्ट में कहा गया था, एक विदेशी खुफिया एजेंसी ने जानकारी दी है कि एनटीजे (नेशनल तौहीत जमात) आत्मघाती हमलों के जरिए प्रमुख चचरें के साथ ही कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग को निशाना बनाने की साजिश रच रहा है। आर्थिक सुधार मंत्री हर्षा डी सिल्वा ने कुछ घटनास्थलों का दौरा किया और घटना की भयावहता के बारे में बताया। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मंत्री ने कहा, भयावह ²श्य। मैंने चारों ओर बिखरे पड़े शरीर के क्षत-विक्षत हिस्सों को देखा। आपातकालीन कर्मचारी पूरे बल के साथ हर जगह हैं। हमने कइयों को अस्पताल पहुंचाया। आशा करता हूं कि कई लोगों की जान बच गई होगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने स्थानीय न्यूज चैनलों पर प्रसारित एक विशेष संदेश में लोगों से शांति बनाए रखने और विस्फोट की तेजी से जांच के लिए अधिकारियों के साथ सहयोग करने का अनुरोध किया। सिरिसेना ने कहा, मैं इस घटना से स्तब्ध और दुखी हूं। इन जघन्य कृत्यों के पीछे षड्यंत्रों का पता लगाने के लिए इसकी जांच शुरू कर दी गई है। शांत रहें और अफवाहों पर ध्यान नहीं दें

प्रधानमंत्री मोदी ने की हमले की कड़ी निंदा

श्रीलंका में हुए भयानक विस्फोटों की कड़ी निंदा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, हमारे क्षेत्र में इस तरह के बर्बरता के लिए कोई जगह नहीं है। भारत श्रीलंका के लोगों के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है। मेरे विचार शोक संतप्त परिवारों और घायलों के साथ प्रार्थना के साथ हैं।

modi blast

केजरीवाल ने की श्रीलंका में आतंकवादी हमले की निंदा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने श्रीलंका में हुए आतंकवादी हमले की ‘‘कड़ी निंदा’’ करते हुए कहा कि मानवता के दुश्मनों को सफल नहीं होने दिया सकता। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ ईस्टर के दिन श्रीलंका से बड़ी दुखद खबर आई। मानवता के दुश्मनों को दुनिया के किसी भी हिस्से में सफल नहीं होने दिया जा सकता और आतंकवादी कृत्यों की कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए।’’

kejriwal blast

ममता बनर्जी ने की श्रीलंका विस्फोटों की निंदा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों की निंदा करते हुए रविवार को कहा कि किसी भी रूप में हिंसा स्वीकार्य नहीं है। ममता ने ट्वीट किया, ‘‘श्रीलंका से आ रही परेशान कर देने वाली खबरों से दुखी और स्तब्ध हूं। हिंसा किसी भी रूप में हो, अस्वीकार्य है। पीड़ित परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’’

mamta blast

श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त ने भारतीयों की मदद के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त ने ट्वीट किया, ‘‘ विस्फोट आज कोलंबो और बट्टिकलोवा में हुए। हम स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। भारतीय नागरिक किसी भी तरह की सहायता व मदद और स्पष्टीकरण के लिए इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं- +94777903082, +94112422788, +94112422789 ।’’ श्रीलंका में आज तीन गिरजाघरों और तीन होटलों में विस्फोट हुए।’

कोलंबो के सेंट एंथनी, पश्चिमी तटीय शहर नेगेम्बो के सेंट सेबैस्टियन चर्च और बट्टिकलोवा के एक चर्च को निशाना बनाया गया था। वहीं पांच सितारा होटल शंगरीला, द सिनामोन ग्रांड और द किंग्सबरी में विस्फोट हुए। उच्चायुक्त ने अन्य एक ट्वीट में लिखा, ‘‘ दिए गए नंबरों के अलावा भारतीय नागरिक किसी भी सहायता व मदद और अन्य किसी स्पष्टीकरण के लिए +94777902082, +94772234176 नंबरों पर फोन कर सकते हैं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।