श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर भाग गए हैं। श्रीलंका इस समय आर्थिक संकटों से जूझ रहा हैं और ऐसे समय में राष्ट्रपति के इस कदम से लोगों में काफी गुस्सा भरा हुआ हैं। प्रदर्शनकारी कोलंबो की सड़कों पर जमकर हंगामा कर रहे हैं। पुलिस की तरफ से हालात काबू करने की कोशिश हो रही हैं, लेकिन हालात लगातार बेकाबू होते जा रहे हैं।
इस बारे में श्रीलंका की एयरफोर्स मीडिया ने बताया की राष्टपति गोटाबाया राजपक्षे अपनी पत्नी और दो बॉडीगार्ड्स के साथ मालदीव की तरफ गए हैं। उन्होंने इसके लिए रक्षा मंत्रालय से इमीग्रेशन, कस्टम और बाकी कानूनों को लेकर पूरी अनुमति मांगी थी। उन्हें 13 जुलाई को सुबह में एयरक्राफ्ट उपलब्ध कराया गया था। गोटाबाया राजपक्षे ने कुछ दिन पहले ही अपने इस्तीफे का एलान किया था। लेकिन उन्होंने इसके लिए शर्त रखी थी की उन्हें देश से बाहर जाने दिया जाएगा।
अमेरिका जाना चाहते थे श्रीलंका के राष्ट्रपति
हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स का कहना है की 8 जुलाई से गोटाबाया राजपक्षे राजधानी में दिखाई नहीं दे रहे थे। वो पहले जहाज से देश के बाहर जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें पोर्ट पर अधिकारियों ने जाने से रोक दिया था। उन्हें VIP सुईट में जाने के लिए इजाजत नहीं मिली थी। राष्ट्रपति द्वारा कहा गया था की वो दूसरी सुविधाए हंगामे की वजह से उपयोग नहीं कर सकते हैं। फिर भी उन्हें नहीं जाने दिया गया।
हम आपको बता दें गोटाबाया को लेकर यह भी कहा जा रहा की वो अमेरिका जाना चाहते थे। लेकिन, अमेरिका ने उन्हें वीजा नहीं दिया। जबकि उनके पास अमेरिका की नागरिकता थी। लेकिन चुनाव से पहले उन्होंने अपनी अमेरिका की नागरिकता छोड़ दी थी। बहरहाल, पुलिस अधिकारियों द्वारा श्रीलंका में हो रहे हंगामे को शांत किया जा रहा हैं।