तरणजीत सिंह संधू को अमेरिका में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। वह मौजूदा भारतीय राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला की जगह लेंगे जिनको भारत का नया विदेश सचिव नियुक्त किया गया है। तरणजीत सिंह संधू के पास यूएन में भी काम करने का अनुभव है। साथ ही वह वाशिंगटन में जाने माने चेहरा हैं। तरणजीत सिंह संधू श्रीलंका में तैनाती से पहले वाशिंगटन में भारतीय दूतावास में मिशन के उप प्रमुख भी रहे हैं।
उन्होंने सितंबर 2011 से जुलाई 2013 तक फ्रैंकफर्ट में भारत के महावाणिज्यदूत के रूप में भी काम किया है। संधू ने विदेश मंत्रालय में मार्च 2009 से अगस्त 2011 तक संयुक्त सचिव के रूप में और बाद में संयुक्त सचिव के रूप में मानव संसाधन विभाग में काम किया है। इसके अलावा वे जुलाई 2005 से फरवरी 2009 तक संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में काम कर चुके हैं।
रायसीना डायलॉग: जयशंकर बोले- भारत बचने की कोशिश नहीं करता बल्कि निर्णय लेने में विश्वास रखता है
जानकारी के मुताबिक अमेरिका में भारतीय राजदूत के तौर पर तरनजीत सिंह संधू की नियुक्ति की घोषणा फरवरी के अंत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संभावित भारत यात्रा के दौरान किया जा सकता है।आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक उधर वॉशिंगटन डीसी में भी तरनजीत सिंह संधू की नियुक्ति की तैयारियां शुरू कर दी गई।