थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुथ चान ओछा ने उन लोगों का शुक्रिया अदा किया है, जो दो हफ्ते से भी ज्यादा समय से पानी से लबालब भरी गुफा में फंसे 12 बच्चों और एक कोच को बचाने के अभियान में शामिल थे। प्रयुथ ने टेलीविजन के माध्यम से आज राष्ट्र को संबोधित किया। इसमें उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों, थाईलैंड और विदेश के लोगों से मिली सहायता तथा नैतिक समर्थन ने इस अभियान को सफल बनाया।
उन्होंने इस अभियान के दौरान जान गंवाने वाले पूर्व नेवी सील अधिकारी समन कुनान का भी जिक्र किया। प्रयुथ ने कहा , ‘‘ उनका सम्मान , उनका बलिदान और उनकी विरासत हमेशा हमारे दिलों में रहेगी।’’ सॉकर टीम के खिलाड़ी 23 जून को गुफा में फंस गए थे। इस पुरे मिशन में ऑपरेशन में कुल 90 गोताखोर जुटे हैं। इनमें 40 थाई जबकि 50 अन्य देशों के गोताखोर हैं।
वहीं, गुफा से निकाले गए सभी आठ बच्चों की ‘शारीरिक और मानसिक सेहत अच्छी है। यह जानकारी थाईलैंड के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने दी है। सार्वजनिक स्वास्य मंत्रालय के स्थायी सचिव जीसेदा चोकदेम्रोंगसुक ने कहा, “सभी आठों बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा है, उन्हें किसी तरह का बुखार नहीं है…सबकी मानसिक स्थिति भी सही है।