इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता स्थित इस्लामिक सेंटर की बड़ी मस्जिद में बुधवार को आग लग गई। घटना के बाद इस्लामिक सेंटर ग्रैंड मस्जिद का विशाल गुंबद ढह गया। हादसे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें मस्जिद के विशाल गुंबद को आग की लपटों के बीच देखा जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जीर्णोद्धार के दौरान मस्जिद का गुंबद आग से नष्ट हो गया। स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे के तुरंत बाद दमकलकर्मियों को आग लगने की सूचना दी गई, कम से कम 10 दमकल गाड़ियों को भेजा गया। वीडियो फुटेज में मस्जिद के ढहने से ठीक पहले गुंबद से आग की लपटें और धुआं निकलता हुआ दिख रहा है।
गल्फ टुडे की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने कहा है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। गुंबद की मरम्मत चल रही थी, इसी दौरान आग लगने से वह तबाह हो गया। वीडियो फुटेज में मस्जिद का गुंबद ढहने से ठीक पहले वहां से आग की लपटें और धुआं निकलता दिख रहा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
2002 में भी लगी थी आग
मस्जिद के गुंबद में पिछली बार लगभग 20 साल पहले मरम्मत के दौरान आग लग गई थी। अक्टूबर 2002 में लगी आग को बुझाने में भी पांच घंटे लगे थे।