रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का आज 30वां दिन है और भी रूसी सुरक्षाबलों की यूक्रेन के कई शहरों में बमबारी जारी है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूस के जारी युद्ध के मद्देनजर नाटो में आज जितनी एकता है, उतनी पहले कभी नहीं देखी गई। गुरुवार को यहां नाटो शिखर सम्मेलन के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए, बाइडेन ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इसका अंदाजा नहीं था। ये शिखर सम्मेलन यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के एक महीना पूरा होने के बाद गुरुवार को आयोजित किया गया। इसके अलावा बाइडन आज पोलैंड के दौरें पर है।
एक लाख यूक्रेनियन का स्वागत करेगा अमेरिका : बाइडन
बाइडेन ने कहा कि जब से मैं राष्ट्रपति बना हूं, अमेरिका ने यूक्रेन को दो अरब डॉलर से ज्यादा के सैन्य उपकरण मुहैया कराने की प्रतिबद्धता जताई है। इसके अलावा उन्होंने कहा, आज मैं घोषणा कर रहा हूं कि यूक्रेन में युद्ध से प्रभावित लाखों यूक्रेनियन लोगों को राहत दिलाने में मदद के लिए अमेरिका ने मानवीय सहायता के रूप में एक अरब डॉलर से ज्यादा की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। राष्ट्रपति ने कहा कि उनका देश एक लाख यूक्रेनियन का स्वागत करेगा और लोकतंत्र को मजबूत करने और यूक्रेन और पड़ोसी देशों में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अतिरिक्त 3.20 करोड़ डॉलर का निवेश करेगा। बाइडेन ने 400 से अधिक व्यक्तियों और संस्थाओं पर नए प्रतिबंधों की भी घोषणा की, जिनमें ड्यूमा (रूसी संसद), ओलिगार्क्स और रूसी रक्षा कंपनियों के सदस्य शामिल हैं।
नाटो क्षेत्र की रक्षा के लिए की चार नए युद्ध समूहों की स्थापना
यूएस राष्ट्रपति ने कहा, नाटो क्षेत्र की रक्षा के लिए अब यूरोप में तैनात एक लाख अमेरिकी बलों के अलावा, नाटो ने पूर्वी मोर्चे को मजबूत करने के लिए रोमानिया, हंगरी, बुल्गारिया और स्लोवाकिया में चार नए युद्ध समूहों की स्थापना की। अब और जून में नाटो शिखर सम्मेलन के बीच, हम नाटो की रक्षा को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त बलों और क्षमताओं की योजना विकसित करेंगे। उन्होंने कहा, हम यह सुनिश्चित करने के लिए एक अपडेटेड रणनीतिक अवधारणा अपनाएंगे कि नाटो नए और ज्यादा खतरनाक सुरक्षा वातावरण में किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।