रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध को एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है और यूक्रेन के कई शहर तबाह हो चुकें हैं। युद्ध विराम के लिए मंगलवार को तुर्की के शहर इस्तांबुल में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच वार्ता हुई थी जिसके बाद रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव और चेर्निहाइव शहर से सेना वापस लेने की बात कही थी। इस मामल में यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने बुधवार को कहा कि कीव और चेर्निहाइव से रूसी सैनिकों की वापसी केवल ‘व्यक्तिगत इकाइयों का रोटेशन’ है और इसका उद्देश्य यूक्रेन के ‘सैन्य नेतृत्व को गुमराह करना’ है।
रूस अपने सैन्य इकाइयों को फिर से संगठित कर रहा है : यूक्रेन जनरल स्टाफ
जनरल स्टाफ ने कहा, कुछ ऐसे संकेत मिले है कि रूसी दुश्मन पूर्व में अपने मुख्य प्रयासों की ओर ध्यान केंद्रित करने के लिए इकाइयों को फिर से संगठित कर रहा है। उन्होंने कहा कि, इस समय तथाकथित सैनिकों की वापसी शायद व्यक्तिगत इकाइयों का रोटेशन है और इसका उद्देश्य यूक्रेन के सशस्त्र बलों के सैन्य नेतृत्व को गुमराह कर कब्जा करने वालों के बारे में गलत धारणा पैदा करना है, जो कीव शहर को घेरने की योजना से इंकार करते हैं। मीडिया के मुताबिक मंगलवार को रूसी उप रक्षा मंत्री अलेक्जेंडर फोमिन ने कहा कि, रूस यूक्रेन की राजधानी कीव के आसपास अपनी सैन्य कार्रवाई में भारी कटौती करेगा क्योंकि दोनों पक्ष तुर्की में शांति वार्ता के लिए मिले है।
आपसी विश्वास बढ़ाने के प्रयास के तहत लिया गया है फैसला : रूसी उप रक्षा मंत्री
मॉस्को के मुख्य वार्ताकार व्लादिमीर मेडिंस्की सहित रूसी प्रतिनिधिमंडल के इस्तांबुल में यूक्रेन के साथ नवीनतम शांति वार्ता के दौर के बाद फोमिन ने मीडिया से कहा, कीव और चेर्निहाइव में सैन्य गतिविधि को मौलिक रूप से कम करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि, यह फैसला भविष्य की वार्ता के लिए आपसी विश्वास बढ़ाने के प्रयास के तहत लिया गया है जिससे कि यूक्रेन शांति समझौते पर हस्क्षतार करने के लिए सहमत हो सके।