भारत के एक युवा ने नॉर्थ अफ्रीका में जमीन के 800 स्क्वॉयर मील के हिस्से को अपना देश घोषित कर दिया है। इंदौर के रहने वाले सुयश दीक्षित नाम के इस शख्स ने इस देश का नाम ‘किंगडम ऑफ दीक्षित’ रखते हुए संयुक्त राष्ट्र तक में अपनी दावेदारी भेज दी है। सुयश ने खुद को इस देश का राजा घोषित किया है और अपने पिता को प्रधानमंत्री।
जानकारी के मुताबिक ये यह पूरा इलाका रेगिस्तानी है, जो मिस्त्र और सूडान की दक्षिणी सीमा से लगा हुआ है। मिस्त्र और सूडान इसे अपना इलाका नहीं मानते।
मिस्त्र का मानना है कि 800 वर्ग मील का यह इलाका सूडान का है, तो सूडान यह मानता है कि यह मिस्त्र का है। अब आप सोच रहे होंगे कि कैसे कोई व्यक्ति जमीन के एक टुकड़े पर अपना दावा कर उसे नया देश घोषित कर सकता है? दरअसल यह जमीन का टुकड़ा है ही खास।
बीर ताविल नाम का यह इलाका इजिप्ट और सूडान के बीच में है। 800 स्क्वॉयर मील के इस इलाके पर किसी भी देश का दावा नहीं है। 1899 में ब्रिटिशों द्वारा सीमा के निर्धारण के बाद यह दुनिया का ऐसा इलाका हो गया, जिस पर किसी देश का दावा नहीं है।
सुयश ने अपने फेसबुक जब पहली बार उस क्षेत्र पर दावा करते हुए तस्वीरें डाली तो पूरी दुनिया में हलचल मच गई।
उन्होंने अपनी कहानी भी शेयर की है, जिसमें सुयश ने बताया है कि वे 319 किमी का सफर कर यहां तक पहुंचे। उनके अनुसार रेगिस्तानी क्षेत्र में पहुंचने के लिए कोई सड़क भी नहीं थी। यहां आकर उन्होंने पौधा लगाने के लिए बीज बोया और उसे पानी दिया। सुशय का कहना है कि यहां पौधे का बीज लगाकर अब मैं यह दावा करता हूं कि यह सारी जगह मेरी है।