आज के समय में विज्ञान ने बहुत तरक्की कर ली है। इंसान वो सब कर सकता है जो अब तक नामुनकिन थी। इंसान धरती से चांद तक पहुंच गया है। वैज्ञानिकों ने नई-नई तकनीकों के जरिए हर वो काम किया है जिसकी इंसान को आज के समय में जरूरत है।
वैज्ञानिकों ने दुनियाभर में तकनीक के मामले में नए-नए अविष्कार किए है और आगे भी करते जा रहे है। इन नए तकनीकी अविष्कार के कारण मनुष्य का जीवन बहुत ही आसान हो गया है।
आज बहुमंजिलों में रहने वाले लोग सीढियों का इस्तेमाल ना करें तो आने-जाने में उनकी जिंदगी थम जाएगी। आज हम आपको दुनिया की सबसे ऊंची आउटडोर लिफ्ट के बारे में बता रहे हैं।
आपको बता दे कि चीन में बनी दुनिया की सबसे ऊंची लिफ्ट इन दिनों चर्चा में बनी है। माना जाता है कि चीन के हुनान प्रांत की बाइलॉन्ग एलिवेटर दुनिया की सबसे ऊंची आउटडोर लिफ्ट है।
इसकी ऊंचाई 326 मीटर से ऊपर यानी कि करीब एक हजार फीट से भी ज्यादा ऊंची है। इसकी चलने की क्षमता भी काफी तेज है। यह नीचे से ऊपर जाने में महज 92 सेकेंड का ही समय लेती है।
वहीं इसे बनाने में सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया है। इस लिफ्ट पर तीन डबल डेक एलिवेटर लगे हैं। सबसे खास बात तो यह है कि इसमें लगे इन एलिवेटर की भार वहन क्षमता 4900 किलोग्राम है।
यह लिफ्ट गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दुनिया की सबसे ऊंची आउटडोर लिफ्ट के रूप में शामिल हो चुकी है। आपको बता दें कि इस लिफ्ट की सहायता से जमीन से एक पहाड की चोटी तक लगाया गया है। इसकी यात्रा करते हुए आप प्रकृति के अद्भुत नजारों का मजा लेते हुए पहाडी की चोटी तक आसानी से पहुंच सकते हैं। इस दौरान यहां पर दिखने वाले प्रकृति के अद्भुत नजारे काफी खूबसूरत लगते हैं। लोगों को काफी रोमाचंक लगता है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।