रूस और यूक्रेन के बीच जारी महायुद्ध ने दोनों देशों पर गहरा प्रभाव डाला है, लेकिन रूस जैसे बड़े देश के सामने युकरण की अर्थव्यवस्था और सैन्य व्यवस्था दोनों ही चरमरा गयी हैं। इस बीच पुरे विश्व में कई नामी लोगों ने यूक्रेन की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है, इस लिस्ट में जाने-माने हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो का भी नाम है। दरअसल उन्होंने यूक्रेन के सशस्त्र बलों को 10 मिलियन डॉलर का दान दिया है, जो अब तक देश को दिया गया सबसे अधिक दान है।
जानें यूक्रेन से कैसे जुड़े हैं लियोनार्डो डिकैप्रियो
हिट फिल्म ‘टाइटैनिक’ में अपनी भूमिका के लिए प्रसिद्ध हॉलीवुड सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के बीच यूक्रेनी सरकार को दस मिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता दी है। डिकैप्रियो ने यूक्रेन की इतनी बड़ी सहायता देश के भीतर युद्ध के प्रयासों के साथ-साथ मानवीय प्रयासों का समर्थन करने के लिए की है।” बता दें कि डिकैप्रियो की नानी यूक्रेन से हैं जिस कारण सुपरस्टार डिकैप्रियो भी यूक्रेन से संबंधित हैं। उन्होंने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की कड़ी निंदा की है।
यूक्रेन ने विश्व से मांगी वित्तीय सहायता
बताते चलें कि यूक्रेन में जन्मी कुछ हस्तियां युद्ध शुरू होने के कुछ दिनों बाद ही अपनी मातृभूमि के लिए लड़ने के लिए दूसरे देशों से स्वदेश वापस आ गए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने दुनिया से सैन्य और वित्तीय सहायता देने का आह्वान किया है क्योंकि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण से देश पर भारी असर पड़ा है। बता दें कि यूक्रेन के नेशनल बैंक ने देश के सशस्त्र बलों का समर्थन करने के लिए एक विशेष फंडरेजिंग खाता खोलने का निर्णय लिया है, जिससे जुड़ी पूरी जानकारी केंद्रीय बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध है।