तुर्की में प्रवासियों को लेकर जा रही एक नाव दक्षिण- पूर्वी एजियन सागर में डूब गई और सहायता के लिए बचावकर्मियों को लगाया गया है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, नाव में तकरीबन 45 प्रवासी सवार थे। तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए कहा कि हां एक नौका सागर में डूब गई है, जिसके लिए तलाशी अभियान जारी है। यह हादसा तुर्की के शहर कास से 256 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में हुआ है।
मंत्रालय ने ट्वीट किया कि नाव कारपाथोस ग्रीक प्रायद्वीप के दक्षिण में करीब 60 मील (लगभग 100 किलोमीटर) दूर डूबी। इसने कहा कि बचाव प्रयास में दो जहाज एवं एक नौका लगी हुई है। यूरोप में नया जीवन शुरू करने की उम्मीद में प्रवासियों ने तुर्की से यूनान में एजियन सागर के रास्ते प्रवेश करने का प्रयास किया।
यह यात्रा काफी खतरनाक थी। तुर्की और यूरोपीय संघ के बीच 2016 में हुए प्रवासी समझौते के कारण प्रवासियों के आवागमन पर रोक लगाने में सहयोग मिला लेकिन अब भी कई लोग इस खतरनाक समुद्री मार्ग से ग्रीक प्रायद्वीप पहुंचने का प्रयास करते हैं।
