यूक्रेन इस वक़्त रूस के ताबतोड़ हमलों को झले रहा है। युद्धग्रस्त यूक्रेन अमेरिका और यूरोपीय देशों के अलावा भारत से लगातार मदद की अपील कर रहा है। इस बीच भारत में यूक्रेन के राजदूत डॉ. आइगर पोलिखा (Dr Igor Polikha) ने रूसी हमलों की तुलना मुगलों के हमलों से की है।
राजदूत आइगर पोलिखा ने कहा, यूक्रेन पर रूस का नरसंहार (massacre) ठीक वैसा ही है, जैसा मुगलों ने भारत में कभी राजपूतों पर किया था। उन्होंने आगे कहा कि हम लगातार मोदीजी सहित दुनिया के प्रभावशाली नेताओं से मदद की अपील कर रहे हैं। वैश्विक नेताओं को यूक्रेन पर रूस की बमबारी-गोलाबारी रोकने के लिए हर संसाधन का इस्तेमाल करना चाहिए।
‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत पिछले 24 घंटे में भारत के रवाना हुई छह उड़ानें, विदेश मंत्री ने दी जानकारी
उन्होंने कहा कि ‘हम सभी बड़े नेताओं से बात कर रहे हैं और उनमें से एक मोदी जी भी हैं। यूक्रेन पर अटैक रोकने के लिए उन्हें रूस के खिलाफ अपने संसाधनों का प्रयोग करना चाहिए। रूस को अब हमला रोक देना चाहिए। बमबारी से आम नागरिकों को नुकसान हो रहा है और उनकी जान जा रही है।’
विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय छात्र की मौत का उन्हें बेहद दुख है। उन्होंने कहा कि रूस की सेना अब आम नागरिकों पर हमला कर रही है। इसके बाद भारत ने रूस और यूक्रेन दोनों से ही कहा है कि वे सुनिश्चित करें कि भारतीय सुरक्षित बाहर निकल सकें।
यूक्रेन संकट पर PM मोदी ने EU अध्यक्ष से की बात
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के 7वें दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल से बात की और युद्ध प्रभावित यूक्रेन में बिगड़ती स्थिति और मानवीय संकट पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने शत्रुता को समाप्त करने और बातचीत की वापसी के लिए भारत की अपील को दोहराया।