BREAKING NEWS

हुआ बड़ा खुलासा, पाक में कश्मीरी अलगाववादियों के साथ मिले खालिस्तानी तत्व ? ◾ नड्डा ने मध्यप्रदेश चुनाव में BJP की प्रचंड बहुमत का किया दावा, अबकी बार 200 पार के संकल्प करेगी पूरा◾खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को एक महिला ने दी शरण, पाटियाला से पुलिस ने किया गिरफ्तार◾पुतिन और एर्दोगन ने फोन पर कई विषयों पर बात की◾अतीक अहमद को लाने के लिए साबरमती जेल पहुंची यूपी पुलिस ◾ आरिफ को सारस से दोस्ती करना पड़ा भारी, वन विभाग ने भेजा नोटिस◾Congress : कांग्रेस ने खोला मोर्चा राजघाट पर जुटें भारी तादाद में नेता, 'संकल्प सत्याग्रह' से सियासी मुहिम शुरू◾राजस्थान में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह किया शुरू ◾राहुल गांधी ने अपना ट्विटर बायो बदला, लिखा डिस्क्वालिफाइड एमपी◾मन की बात में पीएम मोदी ने लोगों से की अंगदान की अपील, 'कहा- आपका एक फैसला किसी की जिंदगी बदल सकता है' ◾दिल्ली पुलिस की इजाजत के बिना कांग्रेस ने शुरु किया सत्याग्रह◾UP में कोरोना संक्रमण की बढ़ी रफ्तार, 24 घंटे में मिले 12 नए संक्रमित◾UP में 63 हजार से ज्यादा अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत एक्शन, इस पुस्तिका मे पूरा ब्योरा ◾राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के खिलाफ आज कांग्रेस करेगी देशव्यापी सत्याग्रह◾प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का आज 99वां एपिसोड, 'बंगाल के मछुआरों की सुनेंगे समस्या' ◾नीतू और स्वीटी बनी विश्व चैम्पियन , PM मोदी ने दी बधाई ◾केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनावी राज्य कर्नाटक में रविवार को कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा◾कर्नाटक विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, सिद्धरमैया और शिवकुमार के नाम शामिल◾MP : कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में शाह ने कांग्रेस की खिंचाई की◾अरुणाचल पहुंचे जी20 प्रतिनिधि, रविवार को जा सकते हैं तवांग◾

संयुक्त राष्ट्र ने म्यांमार के सैन्य नेतृत्व से किया आग्रह, 30 लाख लोगों को मानवीय सहायता कराई जाए उपलब्ध

संयुक्त राष्ट्र ने म्यांमार में 30 लाख लोगों के लिए चिंता व्यक्त की है। संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता प्रमुख ने म्यांमार के सैन्य नेतृत्व से आग्रह किया है कि देश में  बढ़ती असुरक्षा और हिंसा, कोविड-19 तथा गिरती अर्थव्यवस्था के मद्देनजर देश के 30 लाख लोगों को मानवीय सहायता निर्बाध उपलब्ध कराई जाए। म्यांमार में 'आंग सान सू की' को सेना द्वारा बंधी बनाने और तख्तापलट के बाद से वहां के हालात काफी चिंता जनक बने हुए है। देश में लोग कई बार सेना के खिलाफ कई बार प्रदर्शन कर चुके है। 

लोगों को जीवन रक्षक मानवीय सहायता की है जरूरत

संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता प्रमुख 'मार्टिन ग्रिफिथ्स' ने सोमवार को कहा कि  म्यांमार में सेना द्वारा एक फरवरी को सत्ता हथियाने के बाद से 30 लाख लोगों को ‘‘जीवन रक्षक’’ मानवीय सहायता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि म्यांमार संकट के शांतिपूर्ण समाधान और हिंसा को खत्म किये बिना कष्ट झेल रहे लोगों की संख्या में इजाफा ही होगा। ग्रिफिथ्स ने कहा, इस समय देश के लिए 38 करोड़ 50 लाख डॉलर की सहायता राशि की जरूरत है, जिसमें से आधी राशि की ही व्यवस्था हो सकी है। उन्होंने अन्य देशों से मदद के लिए आगे आने का आग्रह किया। म्यांमार में 2020 में हुए चुनाव की सोमवार को पहली वर्षगांठ थी।

जनता की इच्छा का सम्मान किया जाए : दुजारिक

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता 'स्टीफेन दुजारिक' ने कहा कि इन चुनावों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों द्वारा स्वतंत्र तथा पारदर्शी करार दिया गया था। उन्होंने कहा, संयुक्त राष्ट्र (म्यांमा की) सेना से पुनः अपील करता है कि जनता की इच्छा का सम्मान किया जाए और देश में फिर से लोकतांत्रिक प्रक्रिया बहाल की जाए। उन्होंने कहा कि म्यांमार में बढ़ती हिंसा के बारे में संयुक्त राष्ट्र बेहद चिंतित है, और निर्बाध मानवीय सहायता की वकालत करता है।