यूट्यूब मुख्यालय पर एक महिला पहले गोलीबारी की और फिर खुद को गोली मार ली। हमले में कम से कम 4 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय पुलिस ने बताया कि ऐसी आशंका है कि महिला संदिग्ध ने खुद को गोली मार ली थी। 36 वर्षीय एक पीड़ित की हालत भी गंभीर बतायी जा रही है। सिलिकॉन वैली के नजदीक सैन ब्रूनो स्थित यूट्यूब मुख्यालय में कई भारतीय-अमेरिकी काम करते हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गोलीबारी की घटना पर ट्वीट करते हुए कहा, ”हमारी संवेदनाएं और दुआएं पीड़ितों के साथ हैं। मौके पर पहुंचे एजेंसियों के अधिकारी औरबचावकमियों का शुक्रिया।” सैन ब्रूनो चेरी एवेन्यू 901 स्थित यूट्यूब परिसर पर गोलीबारी की घटना की जानकारी देने के लिए सैन ब्रूनो पुलिस विभाग को दोपहर 12 बजकर 46 मिनट पर 911 पर कई फोन आए थे। पुलिस 12 बजकर 48 मिनट पर मौके पर पहुंची और तत्काल संभावित संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी।
अधिकारियों को तलाश के दौरान 12 बजकर 53 मिनट पर एक महिलाका शव मिला। आशंका है कि उसने खुद को गोली मार ली थी। सैन ब्रूनो पुलिस प्रमुख एड बर्बेरिनि ने यूट्यूब मुख्यालय के बाहर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमें इमारत के अंदर एक शव मिला है। उसके शरीर पर खुद से लगाये हुए घाव के निशान हैं। हमारा मानना है कि वह बंदूकधारी है। उन्होंने कहा, ”कुल चार लोगों को अस्पताल ले जाया गया है, जिनमें से तीन को गोली लगी है।” एपल के सीईओ टिम कुक और गूगल ने घटना पर संवेदना जाहिर करते हुए इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े होने की बात कही।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।