अमेरिका ने पाकिस्तान को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम के लिए 84 लाख डॉलर की मदद दी है। अमेरिका के राजदूत पाल जोंस ने इस मदद का ऐलान अमेरिका मिशन सामाजिक मीडिया मंच से किया।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार उक्त राशि में से 30 लाख डॉलर से तीन नई सचल प्रयोगशालाएं खरीदी जायेंगी जिन्हें पाकिस्तान के कोरोना हॉटस्पॉट में रहने वालों की कोविड-19 जांच,उपचार और निगरानी के इस्तेमाल में किया जायेगा।
राजस्थान : कोविड-19 से दो और लोगों की मौत, 38 नए मामलों के बाद संक्रमितों की संख्या हुई 1,270
राजधानी इस्लामाबाद, सिंध,पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में इस पहल के तहत उच्च तकनीक आपात केंद, संचालित होंगे। बीस लाख डालर का व्यय सामुदायिक स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण देने पर होगा जिससे यह कर्मी लोगों को उनके घर पर ही मदद कर सकें और अस्पतालों पर बोझ कम रहे।
चौबीस लाख डॉलर का खर्च अफगान शरणार्थियों और मेजबान समुदायों की जीवनरक्षक गतिविधियों पर होगा जिसकी जिम्मेदारी शरणार्थियों के संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त पर रहेगी। शेष दस लाख डॉलर की राशि का ब्यौरा नहीं दिया गया है।