भारत में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह घूमने आए एक अमेरिकी नागरिक की स्थानीय जनजातीय समुदाय के लोगों द्वारा हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक जॉन एलन सेंटिनेल्स समुदाय के लोगों से मिलने उत्तरी सेंटीनल द्वीप पर गया था। सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी नागरिक जॉन स्थानीय मछुआरों की मदद से पांच दिन पहले सेंटिनेल्स समुदाय के लोगों से मिलने पहुंचा था लेकिन वापस नहीं लौटा।
मामले में तेजी दिखाते हुए पुलिस ने जॉन की हत्या के आरोप में सात लागों को गिरफ्तार किया है। कुछ मछुआरों को जॉन का शव मिला तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। बता दें कि सेंटिनेल्स एक जनजातीय समुदाय है जो दक्षिण अंडमान के उत्तरी सेंटिनल द्वीप में रहता है।
बताया जाता है कि इससे पहले भी अमेरिकी नागरिक अंडमान-निकोबार करीब 5 बार पहले भी आ चुका था और सेंटिनेल्स समदुाय के लोगों से मिल चुका था। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुछ मछुआरों ने जॉन के शव को देखा और पुलिस को सूचना दी।