ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका सहित कुछ अतिरिक्त-क्षेत्रीय देशों का हस्तक्षेप समस्याओं को केवल और अधिक जटिल बना रहा है। सूत्र के मुताबिक, रविवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के साथ टेलीफोन पर बातचीत में रूहानी ने कहा कि अमेरिका सहित कुछ अतिरिक्त-क्षेत्रीय देश दुनिया को यह विश्वास दिलाने की कोशिश कर रहे हैं कि खाड़ी क्षेत्र असुरक्षित है।
प्रेस टीवी ने उनके हवाले से कहा, “इस तरह के कदम क्षेत्र की समस्याओं को सिर्फ और अधिक जटिल और खतरनाक बनाते हैं।” उन्होंने कहा, “ईरान खाड़ी क्षेत्र, होर्मुज के जलडमरूमध्य और ओमान के सागर की मजबूत सुरक्षा बनाए रखने को काफी महत्व देता है और इस संबंध में कोई कसर नहीं छोड़ता क्योंकि ईरान का मानना है कि इस सुरक्षा को बनाए रखने से क्षेत्रीय लोगों के विकास और हितों को सुनिश्चित किया जा सकेगा।” रूहानी ने जोर देकर कहा कि खाड़ी में स्थिरता और सुरक्षा का अनुभव सभी समुद्री राष्ट्रों के सहयोग से किया जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App



