US में कोरोना से हुई मौत के शोक में आगामी तीन दिन आधा झुका रहेगा अमेरिकी राष्ट्रीय ध्वज

Summary :

ट्रम्प ने कहा, ‘‘मैं कोरोना वायरस के कारण जान गंवा चुके अमेरिकियों की याद में सभी संघीय इमारतों और राष्ट्रीय स्मारकों पर तीन दिन तक ध्वज आधे झुकाए जाने का आदेश दे रहा हूं।’’

चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस (कोविड 19) का प्रकोप दुनियाभर में बरकरार है इस वैश्विक महामारी का सबसे अधिक कहर अमेरिका को झेलना पड़ा है। इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में 95,000 से भी अधिक लोगों की मौत हो जाने के शोक में अमेरिकी राष्ट्रीय ध्वज आगामी तीन दिन तक आधा झुका रहेगा।

ट्रम्प ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘मैं कोरोना वायरस के कारण जान गंवा चुके अमेरिकियों की याद में सभी संघीय इमारतों और राष्ट्रीय स्मारकों पर तीन दिन तक ध्वज आधे झुकाए जाने का आदेश दे रहा हूं।’’ उन्होंने कहा कि ध्वज देश के लिए जान कुर्बान करने वाले जवानों की याद में मनाए जाने वाले स्मृति दिवस तक आधे झुके रहेंगे। उल्लेखनीय है कि डेमोक्रेटिक नेताओं ने अनुरोध किया था कि इस संक्रमण से एक लाख लोगों की मौत होने पर शोक दिवस मनाया जाए। प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी और सीनेटर चक शूमर ने ट्रम्प को पत्र लिखकर यह अनुरोध किया था।

अमेरिका में कोरोना से अब तक 95 हजार लोगों की मौत, ट्रंप ने कहा- महामारी की दूसरी लहर में US नहीं होगा बंद

बता दें कि कोरोना से अमेरिका में संक्रमितों और मृतकों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। देश की तरफ से हरसंभव प्रयास के बावजूद कोरोना का सबसे अधिक प्रभाव महाशक्तिशाली देश को झेलना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका में अभी तक डेढ़ लाख लोग इस महमारी से बीमारी है और 95 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

Desk Team