USA Shooting : एक बार फिर दहला अमेरिका, वॉटर पार्क में एक बंदूकधारी ने 28 राउंड चलाई गोली, 10 लोग घायल

USA Shooting : एक बार फिर दहला अमेरिका, वॉटर पार्क में एक बंदूकधारी ने 28 राउंड चलाई गोली, 10 लोग घायल

USA Shooting

USA Shooting : अमेरिका के मिशिगन प्रांत के डेट्रॉयट के उत्तरी उपनगर रोचेस्टर हिल्स के एक वाटर पार्क में फायरिंग की घटना हुई है। गोली लगने से 2 बच्चों समेत 8 लोग घायल हुए हैं। ऑकलैंड काउंटी के शेरिफ माइकल बाउचार्ड ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, यह घटना शनिवार शाम करीब पांच बजे हुई। अचानक एक बंदूकधारी वाहन से उतरा और उसने हैंडगन से 28 राउंड गोली चलाई। यह घटना शनिवार शाम करीब पांच बजे हुई।

Highlight : 

  • USA वॉटर पार्क में 28 राउंड चली गोली
  • गोली लगने से 2 बच्चों समेत 8 लोग घायल
  • आपातकालीन अलर्ट जारी किया

हैंडगन से 28 राउंड चलाई गोली

ऑकलैंड काउंटी के शेरिफ माइकल बाउचार्ड ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, यह घटना शनिवार शाम करीब पांच बजे हुई। अचानक एक बंदूकधारी वाहन से उतरा और उसने हैंडगन से 28 राउंड गोली चलाई। समाचार एजेंसी रिपोर्ट के अनुसार, बाउचार्ड ने कहा कि नौ या शायद 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक आठ साल का बच्चा भी शामिल है। बाउचार्ड ने आगे बताया कि संदिग्ध को पार्क से आधा मील दूर एक घर में घेर लिया गया था। पुलिस ने घटनास्थल से एक 9-एमएम हैंडगन और तीन मैगजीन बरामद की।

आपातकालीन अलर्ट जारी

पुलिस ने शनिवार शाम को एक आपातकालीन अलर्ट जारी किया जिसमें रोचेस्टर हिल्स के निवासियों को एक एक्टिव शूटर के बारे में चेतावनी दी गई। लोगों से उस क्षेत्र से दूर रहने और आश्रय लेने का आग्रह किया गया। पुलिस ने फिलहाल घटनास्थल पर लोगों की आवाजाही रोक दी। अधिकारियों ने कहा कि खतरा अब भी बना हुआ है। रोचेस्टर हिल्स के मेयर ब्रायन के. बार्नेट ने कहा कि कि पुलिस ने हमले वाली जगह को सुरक्षित कर लिया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − eight =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।