केन्या में हिंसक प्रदर्शन, भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

केन्या में हिंसक प्रदर्शन, भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

केन्या में टैक्स का बोझ बढ़ाए जाने से लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन। मंगलवार को केन्या में टैक्स बढ़ोत्तरी को लेकर गुस्साए लोग संसद परिसर में घुस गए और संसद भवन के एक हिस्से में को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में कम से कम 5 लोगों की मौत हुई है।

Highlights

  • केन्या में टैक्स बढ़ाने को लेकर विरोध प्रदर्शन
  • प्रदर्शनकारियों ने संसद के एक हिस्से में लगाई आग 
  • पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में करीब 5 की मौत

केन्या में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारतीय उच्चायोग ने मंगलवार को एक्स पर एडवाइजरी पोस्ट में कहा कि, सभी भारतीयों को अत्यधिक सावधानी बरतनी है, अनावश्यक आवाजाही को प्रतिबंधित करने और स्थिति साफ होने तक विरोध और हिंसा से प्रभावित इलाकों से बचने की सलाह दी गई है।

kenya

भारतीय उच्चयोग ने कहा कि केन्या में रहने वाले भारतीय नागरिकों को अपडेट के लिए स्थानीय समाचार और मिशन की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल का पालन करना चाहिए। और साथ ही भारत सरकार पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

kenya 1



 

केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने कहा-

स्थिति को लेकर केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने कहा कि लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। टैक्स डिबेट को खतरनाक लोगों ने हाईजैक कर लिया है। अराजकता की पीछे जो लोग है, उनकी पहचान की जा रही है। हम आज की देशद्रोही घटनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया देंगे। हमें अपराध को लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति से अलग करना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − twelve =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।