अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष केविन हैसेट बहुत जल्द अपना पद छोड़ देंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रपति ने हालांकि ना तो यह बताया कि हैसेट इस्तीफा देंगे या उन्हें निकाल दिया गया है और ना ही इस बदलाव का कारण बताया।
ट्रंप ने रविवार को ट्वीट किया, मेरे और प्रशासन के लिए शानदार करने वाले केविन हैसेट जल्द अपना पद छोड़ देंगे। उन्होंने आगे कहा कि यूरोप दौरे से लौटकर वे जल्द ही हैसेट के उत्तरवर्ती के नाम की घोषणा करेंगे।
ब्रिटेन, आयरलैंड और फ्रांस के एक सप्ताह के दौरे से एक दिन पहले ट्रंप ने अपने ट्वीट में हैसेट को धन्यवाद भी कहा। उन्होंने कहा कि हैसेट एक सच्चे दोस्त हैं। मैसाचुसेट्स के रिपब्लिकन हैसेट (57) ने 13 सितंबर 2017 को आर्थिक सलाहकार परिषद के 29वें चेयरमैन के तौर पर शपथ ली थी।


Download Android App
Download iOS App



