दुनिया के सबसे गर्म रेगिस्तान में 40 सालों में तीसरी बार बर्फबारी हुई है। सहारा रेगिस्तान का प्रवेश द्वार माने जाने वाले उत्तरी अल्जीरिया के ऐन सफेरा में लाल रेत पर सफेद बर्फ की चादर गिरी है। रविवार को यहां 16 इंच तक बर्फबारी दर्ज की गई है।
करीब 38 साल पहले फरवरी 1979 में यहां कुछ घंटे तक बर्फबारी हुई थी। पिछले साल दिसंबर में भी हल्की बर्फबारी हुई थी। लेकिन, इस बार यहां पूरे दिन बर्फबारी हुई। आइए देखते हैं दुनिया के अन्य शहरों में हुई बर्फबारी की एलटल माउंटेन से घिरा अल्जीरिया का ये इलाका समुद्र तल से करीब 1000 मीटर ऊंचा है।
गर्मियों में यहां का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। वहीं मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए वैज्ञानिकों के इस अनुमान को बल मिला है कि अगले करीब 15 हजार सालों में सहारा रेगिस्तान फिर से हरा भरा हो जाएगा।
दूसरी ओर दुनिया के अन्य शहरों में भी बर्फबारी देखने को मिल रही है। बता दें कि अमेरिका के न्यूयॉर्क, शिकागो समेत कई बड़े शहर डीप फ्रीजर में तब्दील हो गए हैं। वहीं चीन में जमीन से लेकर ऊंची इमारतों तक बर्फ का कब्जा है। इटली में भी बर्फबारी हो रही है।
यह तस्वीर कनाडा के ओन्टरियो के नियाग्रा फॉल्स की है। कनाडा में काफी संख्या में पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचे हैं।
ये तस्वीर स्विटजरलैंड के जरमैट की है। यहां इतनी बर्फबारी हुई है कि सड़क मार्ग बंद हो गया है। सिर्फ हवाई सफर से ही टूरिस्ट यहां आ सकते हैं। यह तस्वीर इटली की है। इटली में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। कई गांवों का संपर्क शहर से कट गया है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।